फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   RTI revealed bihar school examination board gave only 2 marks to student instead of 79

बिहार: RTI में खुलासा- बोर्ड ने की लापरवाही, स्टूडेंट को 79 की जगह दिए सिर्फ 2 नंबर

Sat, 18 Nov 2017 02:30 PM IST
टीम डिजिटल अमर उजाला
टीम डिजिटल अमर उजाला Updated Sat, 18 Nov 2017 02:30 PM IST
विज्ञापन
RTI revealed bihar school examination board gave only 2 marks to student instead of 79

आरटीआई में बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड की बड़ी लापरवाही सामने आई है। धनंजय कुमार नाम के छात्र को हिंदी में महज 2 अंक दिए गए थे, जबकि आरटीआई में खुलासा हुआ कि उसके असल मार्क्स 79 थे। आरटीआई की माने तो धनंजय ने 500 में से 421 मार्क्स पाए हैं, लेकिन बिहार बोर्ड ने उसे 344 मार्क्स पर ही समेट दिया था।

विज्ञापन


धनंजय को बोर्ड की लापरवाही से नुकसान झेलना पड़ा है, क्योंकि उसे फेल करार दिया गया। धनंजय के भाई का कहना है कि उन्होंने इन सब के लिए करीब 6 महीने प्रशासन के चक्कर काटे हैं और इस वजह से उसका भाई डिप्रेशन में चला गया।
विज्ञापन


वहीं धनंजय का कहना है कि वो आईआईटी की परीक्षा देना चाहता था, लेकिन उसका सपना इस रिजल्ट के बाद टूट गया। धनंजय इन हालातों से गुजरा रहा था कि वो खुद को खत्म करने का प्लान बना चुका था, लेकिन परिवार का साथ होने के चलते उसे काफी मदद मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: बिहार में फेल हुई छात्रा पहुंची HC तो बोर्ड का घोटाला उजागर, टॉपर निकली वो


ये मामला राजनीतिक तूल भी पकड़ता जा रहा है, क्योंकि आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने भी मामले पर ट्वीट किया है। दरअसल, बिहार में टॉर्प्स से जब सवाल पूछे गए थे तो वह जवाब देने में असमर्थ रहे थे और इसके बाद राज्य की शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे थे। 
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed