{"_id":"644cd818e432fe881503b889","slug":"robbers-cut-sbi-bank-atm-with-gas-cutter-near-the-police-station-in-chhapra-escaped-with-lakhs-of-rupees-2023-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Crime: छपरा में थाने के पास ही लुटेरों ने SBI बैंक के ATM को गैस कटर से काटा, लाखों रुपये लेकर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Crime: छपरा में थाने के पास ही लुटेरों ने SBI बैंक के ATM को गैस कटर से काटा, लाखों रुपये लेकर फरार
Sat, 29 Apr 2023 02:11 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sat, 29 Apr 2023 02:11 PM IST
सार
छपरा के मशरख के बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई बैंक के एटीएम मशीन को गैस कटर से काट कर लूट की गई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि एक दिन पहले ही एटीएम में लगभग 14 से 15 लाख रुपये डाले गए थे।
विज्ञापन
लूट के बाद खराब हालत में पड़ी एटीएम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के छपरा के मशरख में लुटेरों ने इस बार थाने से सिर्फ 500 कदम की दूरी पर ही बैंक एटीएम पर हाथ साफ कर दिया। यह घटना मशरख नगर पंचायत क्षेत्र के बाजार क्षेत्र स्थित इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप के सामने भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम में हुई है। जहां लुटेरों ने शुक्रवार रात एटीएम मशीन को गैस कटर से काटकर लाखों रुपये लूट लिए। इसके बाद लुटेरे घटनास्थल से बड़े आराम से फरार हो गए।
विज्ञापन
हैरत की बात है कि इतनी बड़ी वारदात हो गई, लेकिन पुलिस को भनक तक नहीं लगी। जब स्थानीय लोगों को एटीएम लूट के बारे में पता लगा तब उन्होंने पुलिस को मामले की सूचना दी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी
जानकारी के मुताबिक, लुटेरों ने पहले एटीएम के शटर में लगे दोनों ताले गैस कटर से काटे। फिर एटीएम मशीन को गैस कटर से काट कर उसमें रखे सारे रुपये लूट लिए और फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि एक दिन पहले ही एटीएम में लगभग 14 से 15 लाख रुपये डाले गए थे। मौके पर पहुंची थाना पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि एटीएम में कितने रुपये की चोरी की गई है।
विज्ञापन