फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Roadblocks on Bihar Police in Patna to release arrested accused, many policemen injured, 7 arrested in danapur

Bihar News : पटना पुलिस पर बरसने लगे ईंट-पत्थर; अभियुक्त को गिरफ्तार करने पहुंचे पांच पुलिसकर्मी घायल

Sat, 19 Aug 2023 03:35 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 19 Aug 2023 03:35 PM IST
सार

Bihar Police : पटना के दानापुर में रायजी के प्रभाव वाली बस्ती में छह लोगों को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस ने तीन को उठाया तो हमला कर छुड़ा ले गए। अतिरिक्त बल को बुलाकर अंतत: तीन महिलाओं समेत सात को पुलिस उठा ले गई।

विज्ञापन
Roadblocks on Bihar Police in Patna to release arrested accused, many policemen injured, 7 arrested in danapur
पुलिस पर पथराव किया गया और रॉड से भी हमला किया गया। । - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना पुलिस पर दानापुर में हमला हुआ है। इसमें 5 पुलिसकर्मी घायल हो चुके हैं। इनका इलाज चल रहा है। हालांकि, पुलिस टीम ने फौरन कार्रवाई करते हुए सात अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। इसमें 3 महिलाएं शामिल हैं। बताया जा रहा है कि शनिवार को दानापुर की पुलिस नया टोला में दो पक्षों के बीच मारपीट के मामले में अभियुक्तों को गिरफ्तार करने पहुंची थी। दो पक्षों के बीच हुए मारपीट के मामले में अभियुक्त शंभू राय, पारस राय और उसके परिवार के सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए शनिवार की सुबह छापेमारी करने नया टोला इलाके में गई थी। इसी क्रम में स्थानीय लोगों ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया गया।

विज्ञापन


पुलिस टीम पर ईंट और पत्थर बरसाने लगे
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अभियुक्तों के परिवारजनों और स्थानीय लोगों ने पुलिस टीम पर ईंट और पत्थर बरसाने लगे। इस हमले में महिला पुलिस समेत 5 पुलिस कर्मी घायल हो गए। मौके पर दल बल के साथ पहुंचे थानेदार ने और उनकी टीम ने हमला में शामिल 4 पुरुष समेत 3 महिला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर थाना लाया गया। न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन


पारस राय समेत 7 लोगों को गिरफ्तार
दानापुर थानाध्यक्ष सम्राट दीपक ने बताया कि मारपीट के मामले में कांड संख्या 1059 के अभियुक्तों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम नया टोला इलाके में गई थी। जिसमें शंभू राय, पारस राय समेत छह अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही थी। पारस राय समेत 3 लोगों को पुलिस ने पकड़ कर थाने लाया जा रहा था। तभी घर की महिलाएं और स्थानीय लोगों ने रोड़े बाजी और पत्थरबाजी करना शुरू कर दिया। इस पत्थरबाजी महिला समेत 5 पुलिस कर्मी घायल हो गये। सभी पकड़े गये सभी आरोपियो को छुड़ा ले गये। हमले की सूचना पर पहुंची पुलिस की अन्य टीम ने मौके पर जाकर पारस राय समेत 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें 3 महिला भी शामिल हैं। सभी आरोपितों पर कार्रवाई कर न्यायिक हिरासत में भेजा रहा है। वहीं घायल पुलिस कर्मियों का इलाज स्थानीय अस्पताल में कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed