फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Road Accident businessman who went to collect money in Sitamarhi died in road accident

Road Accident: सीतामढ़ी में पैसे वसूलने गए व्यापारी की सड़क हादसे में मौत, बाइक और स्कॉपियो में हुई टक्कर

Wed, 05 Apr 2023 02:29 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 05 Apr 2023 02:29 PM IST
सार

बिहार के सीतामढ़ी जिले में पैसे वसूल करने गए व्यापारी की सड़क हादसे में मौत हो गई। बाइक और स्कॉर्पियो में आमने-सामने से टक्कर हो गई। बाइक सवार व्यापारी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
Road Accident businessman who went to collect money in Sitamarhi died in road accident
व्यापारी की सड़क हादसे में मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीतामढ़ी में स्कॉर्पियो और बाइक की जबरदस्त टक्कर हुई, जिसमें बाइक सवार व्यापारी की दर्दनाक मौत हो गई है। घटना रीगा थाना क्षेत्र के सीतामढ़ी-मेजरगंज मुख्य पथ स्थिति इमली बाजार राइस मिल के समीप की है। यहां महिंद्रा स्कॉर्पियो और हीरो की डील्क्स बाइक में आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें सीतामढ़ी का रहने वाला बाइक सवार व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


मृतक की पहचान सीतामढ़ी नगर थाना क्षेत्र के चकमहिला निवासी करीब 45 साल के अवधेश कुमार के रूप में की गई है। घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। स्थानीय लोगों ने रीगा थाना पुलिस को सूचना दिया। सूचना पर रीगा थाना पुलिस पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है। मृतक के पास से मिले कागजात से पहचान कर इसके परिजनों को सूचना दिया गया है। वहीं, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो सीतामढ़ी से मेजरगंज की तरफ जा रहा था, जिसमें चालक के अलावा चार अन्य लोग बैठे थे। वहीं, बाइक सवार मृतक मेजरगंज की तरफ से आ रहा था। इसी बीच रीगा के इमली बाजार के समीप दोनों में जबरदस्त टक्कर हो गई। वहीं, घटनास्थल पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद स्कॉपियो में बैठे सभी लोग और चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गए। फिलहाल, मिली जानकारी के अनुसार, मृतक पैसे के तगादा में सुबह से ही घर से निकला था। वहीं लौटने के क्रम में यह हादसा हुआ है। मृतक रेडीमेड कपड़े का थोक व्यापार करता था। दुकानदारों से उधार वसूली के लिए घर से निकला था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed