{"_id":"586f66874f1c1b07651599eb","slug":"rjd-unhappy-over-lalu-prasad-yadav-s-exclusion-from-the-high-table-at-modi-nitish-event","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी के मंच पर लालू को जगह न मिलने से राजद नाराज, कहा- 'जेडीयू अकेले सरकार में नहीं'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम मोदी के मंच पर लालू को जगह न मिलने से राजद नाराज, कहा- 'जेडीयू अकेले सरकार में नहीं'
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 06 Jan 2017 03:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरूवार को पटना के गांधी मैदान में गुरू गोविंद सिंह के 350वें प्रकाश पर्व पर लालू यादव को मंच पर जगह न देने का मामला अब गर्माता जा रहा है। इस गर्माहट की आंच महागठबंधन पर भी पड़ती दिख रही है। लालू यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल(राजद) के उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद ने इस मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार को निशाने पर लिया।
रघुवंश प्रसाद ने कहा कि बिहार में महागठबंधन की सरकार है, इसलिए मंच पर नीतिश कुमार के साथ लालू यादव को भी जगह मिलना चाहिए था। उन्होंने कहा कि ,'लालू यादव को मंच से नीचे कैसे रखा जा सकता है? जबकि बिहार में महागठबंधन की सरकार है।' रघुवंश प्रसाद ने इशारों ही इशारों में सीएम नीतीश कुमार को निशाने पर लेते हुए कहा कि, महागठबंधन का रूप दिखता नहीं है। उन्होंने साफ किया कि, बिहार में केवल जेडीयू की सरकार में नहीं है। प्रसाद ने बताया कि, कल लालू यादव की उपेक्षा किए जाने से लोगों में नाराजगी है।
बता दें कि गुरूवार को पटना के गांधी मैदान में गुरू गोविंद सिंह के 350वें प्रकाश पर्व पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पटना पहुंचे थे। इस मोके पर बीतें दो सालों से मोदी के धुर-विरोधी नीतीश कुमार ने एयरपोर्ट पहुंच उनका स्वागत किया। इसके अलावा नीतिश, पीएम मोदी के साथ गांधी मैदान में बने मंच पर भी मौजूद थे। जहां दोनों ने एक-दूसरे की दिल खोलकर तारीफ की।
विज्ञापन
गौरतलब है कि पीएमओ के दखल के बाद दो केंद्रीय मंत्रियों रविशंकर प्रसाद और रामविलास पासवान के लिए मंच पर जगह बनाई गई थी लेकिन लालू यादव को मंच पर जगह नहीं मिली और उन्हें नीचे बैठना पड़ा था। राजद कार्यकर्ताओं में इस बात पर नाराजगी है।