फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   RJD Tej Pratap Yadav say Desh bhar mein sabhi Musalman bhaiyon ko hum Muharram ki badhai dete hain Viral Video

Video: फिर विवादों में आए लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप, इस बार मुहर्रम की दे डाली शुभकामनाएं

Tue, 09 Aug 2022 09:05 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Tue, 09 Aug 2022 09:05 PM IST
सार

महागठबंधन की सरकार के एलान के बाद तेज प्रताप ने कहा कि सरकार बन गई... अब सभी को रोजगार मिलेगा। बिहार में जिस तरीके से खेला हुआ उसी खेला का रिजल्ट दिखाने का काम हुआ है। अब सब कुछ जनता के ऊपर है, जनता चाहेगी तो भाजपा का 2 मिनट में बुखार छुड़ा देगी। हमें जो भी मिलेगा हमें स्वीकार होगा।

विज्ञापन
RJD Tej Pratap Yadav say Desh bhar mein sabhi Musalman bhaiyon ko hum Muharram ki badhai dete hain Viral Video
तेजप्रताप यादव, नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिहार में सियासी संकट चल रहा है। नीतीश सरकार गिर गई है। बिहार में सियासी सरगर्मी के बीच पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव एक बार फिर विवादों में आ गए हैं। इस बार वे मुहर्रम के मौके पर मुस्लिम भाइयों को शुभकामनाएं देकर चर्चा में आ गए हैं। उनका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, इसमें वह कह रहे हैं कि मैं मुहर्रम पर अपने सभी मुस्लिम भाइयों को शुभकामनाएं देता हूं। 

विज्ञापन

 

वीडियो हुआ वायरल
ये वीडियो पूर्व सीएम राबड़ी देवी के आवास के बाहर का बताया जा रहा है। यहां तेज प्रताप यादव ने कहा कि देश भर में सभी मुसलमान भाईयों को मुहर्रम की बधाई। उन्होंने कहा कि मैं मुहर्रम पर अपने सभी मुस्लिम भाइयों को शुभकामनाएं देता हूं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुस्लिम समुदाय इस दिन मनाता है मातम
गौरतलब है कि  मुहर्रम इस्लामिक कैलेंडर का पहला महीना होता है। इसका मुसलमानों में खासा महत्व है। इस साल मुहर्रम 31 जुलाई से शुरु हुआ है। मुहर्रम महीने का 10वां दिन या 10वीं तारीख को यौम-ए-आशूरा के नाम से जाना जाता है। इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग हजरत इमाम हुसैन की शहादत को याद करते हुए मातम मनाते हैं। वहीं, तेज प्रताप यादव ने मुसलमानों को मुहर्रम की शुभकामनाएं देकर एक और बवाल मचा दिया है। 

जनता चाहेगी तो भाजपा का 2 मिनट में बुखार छुड़ा देगी: तेज प्रताप
महागठबंधन की सरकार के एलान के बाद तेज प्रताप ने कहा कि सरकार बन गई... अब सभी को रोजगार मिलेगा। बिहार में जिस तरीके से खेला हुआ उसी खेला का रिजल्ट दिखाने का काम हुआ है। अब सब कुछ जनता के ऊपर है, जनता चाहेगी तो भाजपा का 2 मिनट में बुखार छुड़ा देगी। हमें जो भी मिलेगा हमें स्वीकार होगा।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed