फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Education Minister Mithilesh Tiwari issues statement on reservation vaishali News hindi news

बिहार: आरक्षण के लाभ पर शिक्षा मंत्री बोले- संपन्न परिवारों के बच्चों को दायरे से बाहर रखने पर हो विचार

Mon, 31 Aug 2026 12:01 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Mon, 31 Aug 2026 12:01 PM IST
सार

बिहार में आरक्षण को लेकर जारी सियासी बहस के बीच शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा कि सामाजिक और आर्थिक रूप से संपन्न हो चुके परिवारों के बच्चों को आरक्षण के लाभ से बाहर रखने पर विचार किया जाना चाहिए।

विज्ञापन
Bihar Education Minister Mithilesh Tiwari issues statement on reservation vaishali News hindi news
बिहार के शिक्षा मंत्री मिथलेश तिवारी जानकारी देते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में आरक्षण व्यवस्था को लेकर जारी सियासी बयानबाजी के बीच भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्य के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बड़ा बयान दिया है। दरभंगा से एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना होकर हाजीपुर पहुंचे शिक्षा मंत्री का स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने आरक्षण के मौजूदा स्वरूप, इसके दायरे और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के भीतर चल रही बयानबाजी पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि जो परिवार सामाजिक और आर्थिक रूप से पूरी तरह संपन्न हो चुके हैं, उनके बच्चों को आरक्षण का लाभ देने के मुद्दे पर विचार होना चाहिए। हालांकि, उन्होंने संविधान में निर्धारित मौजूदा आरक्षण व्यवस्था को परिपक्व, न्यायसंगत और वंचित वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ने वाली व्यवस्था बताया।

विज्ञापन

संपन्न परिवारों के बच्चों को आरक्षण से बाहर रखने की पैरवी

आरक्षण के व्यावहारिक पहलुओं पर अपनी राय रखते हुए शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा कि जो लोग या परिवार सामाजिक और आर्थिक रूप से पूरी तरह संपन्न हो चुके हैं, उनके बच्चों को आरक्षण के दायरे से बाहर रखा जाना चाहिए। उनका कहना था कि आरक्षण का उद्देश्य समाज के वंचित और जरूरतमंद तबकों को आगे बढ़ने का अवसर उपलब्ध कराना है।

विज्ञापन


इसके साथ ही उन्होंने भारतीय संविधान में स्थापित आरक्षण व्यवस्था का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि संविधान के तहत लागू मौजूदा आरक्षण व्यवस्था अपने आप में परिपक्व, न्यायसंगत और सर्वसमावेशी है। यह व्यवस्था समाज के वंचित तबके को मुख्यधारा से जोड़ने का मजबूत आधार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चिराग पासवान और हम नेताओं की बयानबाजी पर दी नसीहत

आरक्षण के मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सुमन तथा पार्टी के संरक्षक जीतन राम मांझी के बीच हाल में हुई बयानबाजी पर भी शिक्षा मंत्री ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि ये सभी अपने-अपने दलों के कद्दावर, वरिष्ठ और अनुभवी नेता हैं।


मिथिलेश तिवारी ने कहा कि दो शीर्ष नेताओं के बीच किसी विषय को लेकर वैचारिक बहस या बयानबाजी हो रही हो तो किसी अन्य दल के नेता या तीसरे पक्ष को उसमें हस्तक्षेप करने से बचना चाहिए। उनका मानना है कि इससे अनावश्यक रूप से राजनीतिक विवाद को तूल मिलने से रोका जा सकता है।

एनडीए में दरार की बात को किया खारिज

सहयोगी दलों के नेताओं के अलग-अलग बयानों के कारण एनडीए में मतभेद की अटकलों को भी शिक्षा मंत्री ने खारिज किया। उन्होंने कहा कि गठबंधन में किसी प्रकार की कोई दरार नहीं है। लोकतांत्रिक व्यवस्था में एक ही मुद्दे पर अलग-अलग नेताओं के अपने व्यक्तिगत विचार हो सकते हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि गठबंधन के भीतर मतभेद हैं।



उन्होंने कहा कि विचारों में विविधता के बावजूद एनडीए पूरी तरह एकजुट है और गठबंधन के सभी घटक दल आपसी सामंजस्य के साथ राज्य के विकास के लिए काम कर रहे हैं। हाजीपुर पहुंचने के दौरान शिक्षा मंत्री ने पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय समर्थकों से मुलाकात की और उनका अभिवादन स्वीकार किया। इसके बाद वह अपने निर्धारित निजी कार्यक्रम के लिए आगे रवाना हो गए। उनके बयान के बाद बिहार में आरक्षण के दायरे और इसके लाभ को लेकर एक बार फिर राजनीतिक चर्चा तेज हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed