फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   baba garibnath mahashringar muzaffarpur bhadrapada dwitiya maha aarti temple

बिहार: भाद्रपद द्वितीया पर बाबा गरीबनाथ का भव्य महाशृंगार, फूलों से सजा दरबार; जयघोष से गूंजा मंदिर

Mon, 31 Aug 2026 09:31 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Mon, 31 Aug 2026 09:31 AM IST
सार

मुजफ्फरपुर के प्रसिद्ध बाबा गरीबनाथ मंदिर में भाद्रपद कृष्ण पक्ष द्वितीया पर रविवार रात बाबा गरीबनाथ का विशेष महाशृंगार और महाआरती की गई। बाबा को पंचामृत स्नान कराने के बाद रंग-बिरंगे फूलों, मालाओं, अबीर-गुलाल और दीपों से सजाया गया।

विज्ञापन
baba garibnath mahashringar muzaffarpur bhadrapada dwitiya maha aarti temple
सावन के बाद भाद्रपद द्वितीया पर बाबा गरीबनाथ का भव्य महाशृंगार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सावन माह के समापन के बाद भाद्रपद कृष्ण पक्ष द्वितीया तिथि के अवसर पर बिहार की बाबा नगरी के रूप में प्रसिद्ध मुजफ्फरपुर के बाबा गरीबनाथ मंदिर में रविवार रात बाबा गरीबनाथ का विशेष महाशृंगार किया गया। मंदिर के गर्भगृह में बाबा का भव्य श्रृंगार कर महाआरती की गई। इस विशेष अवसर पर देर शाम मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और बाबा के दर्शन-पूजन कर जयघोष किया। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भाद्रपद कृष्ण पक्ष द्वितीया का विशेष महत्व माना जाता है। श्रद्धालुओं का विश्वास है कि इस दिन बाबा गरीबनाथ के दर्शन और पूजन से विशेष फल की प्राप्ति होती है।

विज्ञापन

रंग-बिरंगे फूलों से किया गया बाबा का मनमोहक महाशृंगार

भाद्रपद कृष्ण पक्ष द्वितीया तिथि पर रविवार रात बाबा गरीबनाथ की रात्रि सेवा के तहत सेवा दल द्वारा रंग-बिरंगे फूलों से बाबा का मनमोहक महाशृंगार किया गया। मंदिर के पुरोहितों ने इसके लिए विशेष तैयारियां की थीं। मंदिर के पुजारी आशुतोष पाठक उर्फ डाबर बाबा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ बाबा गरीबनाथ का षोडशोपचार पूजन कराया। इसके बाद बाबा को दूध, दही, घी, शहद यानी मधु और शक्कर से पंचामृत स्नान कराया गया। पंचामृत स्नान के बाद बाबा का रंग-बिरंगे फूलों और मालाओं, अबीर-गुलाल तथा दीपों से विशेष महाशृंगार किया गया। इसके बाद धूप-दीप से बाबा की आरती की गई।

विज्ञापन

मंत्रोच्चारण और भजनों से गूंज उठा बाबा का दरबार

महाआरती और पूजन के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर ‘नमामि शमीशान निर्वाण रूपम्’, ‘जे कर बाबा गरीबनाथ उ अनाथ कैसे’, ‘नमामी शमीशान रूपम्’, ‘रुद्राष्टकम’ और ‘ब्रह्मा मुरारी सुरार्चित लिंगम्’ सहित अन्य स्तुति और मंत्रों का पाठ किया गया। भक्ति गीतों और मंत्रोच्चारण से पूरा बाबा दरबार गूंजायमान हो उठा।

विज्ञापन
विज्ञापन

बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु, लगाए बाबा के जयकारे

महाशृंगार और आरती के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। भक्तों ने बाबा गरीबनाथ के दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया और बाबा के जयकारे लगाए। मंदिर परिसर में देर शाम से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी थी। भक्तों ने बाबा के भव्य स्वरूप के दर्शन किए और पूजा-अर्चना कर अपनी मनोकामनाओं के लिए प्रार्थना की।

भाजपा नेता समेत कई श्रद्धालु रहे मौजूद

इस विशेष धार्मिक आयोजन के दौरान भाजपा नेता प्रभात मालाकार, विकास कुमार, सुधीर कुमार, पंडित निरंजन झा, चंदेश्वर झा, मुकेश शर्मा, रीशू कुमार, आकाश राजपूत, राजेश कुमार, अमर कुमार, सुंदर कुमार, मोहिनी कुमारी और रजनीश सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे। श्रद्धालुओं ने बाबा गरीबनाथ का जय-जयकार करते हुए महाशृंगार के दर्शन किए। देर रात तक मंदिर में भक्तों के आने का सिलसिला जारी रहा और बड़ी संख्या में लोगों ने बाबा का दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed