{"_id":"5e4d64958ebc3ef27721ec8c","slug":"rjd-sharad-yadav-on-bihar-election-says-tejashwi-yadav-is-face-of-cm-post","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार चुनाव: शरद पवार ने किया स्पष्ट, तेजस्वी ही होंगे सीएम पद के उम्मीदवार, कहा- मैं दिल्ली में खुश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार चुनाव: शरद पवार ने किया स्पष्ट, तेजस्वी ही होंगे सीएम पद के उम्मीदवार, कहा- मैं दिल्ली में खुश
Wed, 19 Feb 2020 10:08 PM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: अनवर अंसारी
Updated Wed, 19 Feb 2020 10:08 PM IST
सार
आरजेडी नेता शरद यादव ने बुधवार को बिहार विधानसभा चुनाव में पार्टी की तरफ से मुख्यमंत्री पद के चेहरे पर हो रही चर्चा को लेकर कहा कि वह चुनाव में सीएम का चेहरा नहीं है। तेजस्वी विपक्ष के नेता हैं और वे ही सीएम पद के उम्मीदवार होंगे।
विज्ञापन
sharad yadav
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शरद यादव ने कहा कि महागठबंधन में में आरजेडी सबसे बड़ी पार्टी है और तेजस्वी यादव विपक्ष के नेता हैं, ऐसे में बिहार चुनाव में तेजस्वी ही महागठबंधन की ओर से सीएम पद पर चेहरा होंगे। उन्होंने कहा कि हमारी तरफ से प्रयास किए जा रहे कि सभी पार्टियां एक साथ चुनाव मैदान आएं और मुकाबला करें। कई लोगों की तरफ से मुझे सीएम के चेहरे के रूप में देखा जा जा रहा है, लेकिन मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि मेरी राजनीति का दायरा दिल्ली तक ही है और मैं उसी में रहना पसंद करता हूं।
विज्ञापन
गौरतलब हो कि पिछले दिनों उपेंद्र कुशवाहा और जीतनराम मांझी ने शरद यादव को सीएम पद का उम्मीदवार बनाने की बात कही थी। दोनों नेताओं का कहना है कि अगर शरद यादव महागठबंधन के सीएम पद के उम्मीदवार होते हैं तो सारी पार्टियां एकजुट होकर चुनाव मैदान में उतरेंगी।
विज्ञापन
शरद यादव ने पिछले शुक्रवार को मांझी, कुशवाहा और मुकेश साहनी के साथ एक बैठक भी की थी। यह बैठक महागठबंधन की तरफ से सीएम उम्मीदवार घोषित करने के संबंध में आयोजित की गई थी।
विज्ञापन