फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   RJD's Muslim leader Sadiq Khan read Hanuman Chalisa on open stage in Bettiah

Bihar: राजद के मुस्लिम नेता ने खुले मंच पर पढ़ा हनुमान चालीसा; कहा- चंद लोग देश में नफरत फैलाना चाहते हैं

Fri, 12 Jan 2024 12:11 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 12 Jan 2024 12:11 PM IST
सार

Bettiah Hindi News: राजद नेता सादिक खान ने मंच पर पहले हनुमान चालीसा का पाठ किया। फिर कहा कि मैं लालू यादव का सिपाही हूं। हमारे सुप्रीमो अच्छा बिहार बनाना चाहते है। लेकिन कुछ लोग धर्म के नाम पर उन्माद फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
RJD's Muslim leader Sadiq Khan read Hanuman Chalisa on open stage in Bettiah
राजद नेता व जिलाध्यक्ष सादिक खान ने मंच पर पढ़ा हनुमान चालीसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के बेतिया में गुरुवार को राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम के दौरान राजद अल्पंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सादिक खान ने मंच पर हनुमान चालीसा का पाठ शुरू कर दिया। राजद नेता ने कहा कि चंद नफरती लोग देश में भाई को भाई से लड़वाकर नफरत फैलाना चाहते हैं। मैं लालू यादव का सिपाही हूं। हमारे सुप्रीमो अच्छा बिहार बनाना चाहते है। लेकिन कुछ लोग धर्म के नाम पर उन्माद फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं, सादिक खान का मंच पर हनुमान चालीसा का पाठ किए जाने का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


विज्ञापन


दरअसल, राजद के नेता सनातन धर्म, हिंदू देवी-देवताओं और मंदिरों पर सवाल उठाते रहे हैं। कोई रामचरितमानस पर सवाल उठा रहा है तो कोई मंदिर जाने को गलत रास्ता करार दे रहा है। एक तरफ राजद के नेता लगातार हिंदू धर्म को लेकर बयानबाजी कर रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ राजद खुद को सभी धर्मों का सम्मान करने वाली पार्टी बता रही है। राजद के दो नेता सनातन धर्म, मंदिर, हिंदू देवी-देवताओं पर खुलेआम बोलते रहते हैं। इनमें एक बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर और दूसरे हैं खुद को महिषासुर का वंशज बताने वाले डेहरी के राजद विधायक फतेह बहादुर सिंह। इन दोनों नेताओं ने सनातन धर्म, मंदिर, हिंदू देवी देवता के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और कभी पटना में तो कभी पटना से बाहर जाकर विवादित टिप्पणी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




एनडीए के खिलाफ बने ‘इंडिया’ के नेता सनातन धर्म को लेकर लगातार बयानबाजी कर रहे हैं। बिहार में लालू-तेजस्वी की पार्टी राजद के नेताओं ने भी राज्य के अलग-अलग हिस्सों में घूम-घूम कर हिंदू धर्म और देवी-देवताओं के खिलाफ विचार रख रहे हैं। लेकिन इसी बीच बेतिया में राजद के एक मुस्लिम नेता ने खुले मंच पर हनुमान चालीसा का पाठ किया है। हालांकि लालू और तेजस्वी ने भी बालाजी के मंदिर में जाकर पूजा की थी साथ ही मुंडन भी कराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed