Bihar News : अब सीएम नीतीश से मिलने पहुंचे लालू यादव; दिल्ली जाने-आने में रहे चुप, अब मुलाकात में क्या बात हुई
Nitish Kumar : राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव इस बार मुख्यमंत्री आवास पहुंचे और सीएम नीतीश कुमार से लगभग आधे घंटे बाद की। मुद्दे कई थे, लेकिन लालू ने चुप्पी नहीं तोड़ी। जातीय जनगणना के बाद लालू दिल्ली जाते समय भी चुप थे, लौटकर भी चुप्पी नहीं तोड़ी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार में जाति आधारित जनगणना के बाद उठ रहे सवालों-मांगों पर राज्य की नीतीश कुमार सरकार कुछ साफ-साफ नहीं बोल रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी सर्वदलीय बैठक के बाद बाकी बातों पर कुछ नहीं कहा। मंत्रिमंडल विस्तार पर कोई स्पष्ट बात नहीं हो रही है। इंडी एलायंस को लेकर कोई स्पष्ट बात सामने नहीं आ रही है। लोकसभा चुनाव में सीट बंटवारे का कोई प्लान सामने नहीं आ रहा है। इस बीच, राष्ट्रीय जनता दल (RJD) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने शनिवार की शाम मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात की। जातीय जनगणना खत्म होने के बाद लालू दिल्ली भी गए तो चुप रहे। लौटे तो भी चुप। अब सीएम आवास से भी निकले तो चुपचाप बढ़ गए।
इससे पहले भी हुई हैं कई मुलाकातें
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 2 अक्टूबर को लालू प्रसाद यादव से मिलने गए थे। इसके बाद तीन अक्टूबर को लालू प्रसाद यादव राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव के साथ लैंड फॉर जॉब स्कैम में पेश होने के लिए दिल्ली चले गए थे। जमानत मिलने के बाद 6 अक्टूबर को वह वापस पटना लौटे, जिसके बाद फिर 7 अक्टूबर (शनिवार) को लालू प्रसाद यादव मुख्यमंत्री से मिलने उनके आवास पर गये। इससे पहले राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव 27 सितंबर (गुरुवार) को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने सीएम आवास पहुंचे थे। नीतीश कुमार और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की मुलाकात के बाद राजनीतिक गलियारे में सरगर्मी बढ़ गई थी। लोगों में यह चर्चाएं होने लगी थी कि दोनों की यह मुलाक़ात लोकसभा चुनाव के लिए सीट शेयरिंग पर बातचीत के लिए हुई है। इस संबंध में राजनीतिक जानकारों का कहना है कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच पिछले कुछ दिनों से मुलाकात का सिलसिला काफी बढ़ गया है। ऐसे में दोनों की लगातार होने वाली मुलाकातों के कई मायने निकाले जा रहे हैं।