फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   RJD MLA Mohammad Nehaluddin angry on youth Audio clip viral over adanpur Gangrape

बिहार: राजद विधायक का गुस्से वाला ऑडियो वायरल, गैंगरेप की जानकारी मांगने पर युवक पर निकाली भड़ास, बोले-मैं आपका एमएलए नहीं

Tue, 19 Oct 2021 01:51 PM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना 
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना  Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Tue, 19 Oct 2021 01:51 PM IST
सार

गांव के युवक ने अपने दोस्तों के साथ एक लड़की का अपहरण कर गाड़ी में बैठा लिया और सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। जब इस मामले में एक युवक ने स्थानीय विधायक से जानने की कोशिश की तो नेताजी भड़क उठे। . 

विज्ञापन
RJD MLA Mohammad Nehaluddin angry on youth Audio clip viral over adanpur Gangrape
फोन - फोटो : getty

विस्तार

औरंगाबाद जिले के मदनपुर गैंगरेप मामले में रफीगंज विधानसभा के विधायक मोहम्मद नेहालुद्दीन का गुस्से वाला आॉडियो सामने आया है। गैंगरेप मामले की जानकारी देने को लेकर एक शख्स ने विधायक को कॉल किया। इस पर विधायक मोहम्मद नेहालुद्दीन भड़क गए। उन्होंने कहा कि गैंगरेप मामले से उन्हें कोई लेना-देना नहीं है। साथ ही फोन करने वाले को कहा कि आपके विधायक भी हम नहीं हैं।

विज्ञापन

उपचुनाव में व्यस्त हैं विधायक
ऑडियो में रफीगंज के विधायक कह रहे हैं कि गैंगरेप मामले से कुछ लेना-देना नहीं है। उन्होंने फोन करने वाले को कहा कि ऐसा हुआ है तो एसपी-डीएम पास जाओ। हमें फोन करने की जरूरत नहीं है। हम आपके विधायक नहीं हैं। उन्होंने यह भी धमकी दी कि आप पूछने वाले कौन होते हैं। जब, फोन करने वाले शख्स ने कहा कि आप हमारे विधायक हैं। लेकिन, घूम रहे हैं तारापुर में। तारापुर उपचुनाव में प्रचार में जा रहे हैं। इस पर भी विधायक भड़क गए।

विज्ञापन

युवक के सवाल पर भड़क गए मोहम्मद नेहालुद्दीन
आॉडियो की पुष्टि करने के लिए दैनिक भास्कर की टीम ने रफीगंज विधायक मोहम्मद नेहालुद्दीन से बातचीत की। उन्होंने फोन आने की बात स्वीकार की। कहा कि कुछ लड़के उनके साथ बदतमीजी कर रहे थे। उन्होंने यह भी कहा कि तारापुर विधानसभा उपचुनाव मे व्यस्त होने की वजह से मुझे इसकी जानकारी नहीं थी। लड़कों की ओर से बदतमीजी करने पर गुस्सा आ गया। वहीं, रफीगंज में आकर पीड़िता से मिलने के सवाल पर विधायक मो. नेहालुद्दीन ने कहा कि तारापुर विधानसभा उपचुनाव खत्म होने के बाद ही आ पाएंगे, अभी किसी भी हालत में नही आ सकते।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है मामला
 16 अक्तूबर को 20 साल की छात्रा (बीए फाइनल) पास ही रहने वाली सहेली के घर जा रही थी, तभी राहुल कुमार नाम के युवक ने उसे अगवा कर लिया। वह उसे कार से सुनसान जगह पर ले जाकर तीन दोस्तों के साथ मिलकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। जहां उसने और उसके दो साथियों अविनाश कुमार राम और पंकज राम ने गैंगरेप किया। इसके बाद छात्रा को झाड़ी में फेंककर फरार हो गए। पेट्रोलिंग पर निकली पुलिस ने लड़की के कराहने की आवाज सुनी तो उसे सदर अस्पताल ले गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed