{"_id":"60a934decc7d93232c58ff6e","slug":"rjd-mla-from-sheohar-chetan-anand-announces-to-use-his-salary-to-help-people-in-covid-crisis","type":"story","status":"publish","title_hn":"#LadengeCoronaSe: राजद विधायक चेतन आनंद का एलान, 'वेतन से करूंगा लोगों की मदद'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
#LadengeCoronaSe: राजद विधायक चेतन आनंद का एलान, 'वेतन से करूंगा लोगों की मदद'
Sat, 22 May 2021 10:14 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवहर
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Sat, 22 May 2021 10:14 PM IST
सार
शिवहर से विधायक चेतन आनंद ने अपने वेतन का उपयोग कोरोना काल में लोगों की मदद के लिए करने का एलान किया है।
विज्ञापन
राजद विधायक चेतन आनंद
- फोटो : twitter.com/ChetanA_Mohan
विस्तार
बिहार में विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के विधायक चेतन आनंद ने कोरोना काल के दौरान जनता की मदद अपने वेतन से करने की घोषणा की है। राजद विधायक ने शनिवार को कहा कि मैं अपने वेतन का उपयोग मास्क, सैनिटाइजर और दवाओं समेत अन्य जरूरी सामान खरीदने में करेंगे। वहीं, अपने खर्च के बारे में उन्होंने कहा कि मैं अपना गुजारा मां लवली आनंद से मिलने वाली पॉकेट मनी से कर लूंगा।
विज्ञापन
राजद विधायक ने कोरोना वायरस को लेकर चिंता जताते हुए कहा कि इस समय सभी को विशेष तौर पर सतर्क रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा शारीरिक दूरी का पालन करना और मास्क पहनना मजबूरी नहीं बल्कि जरूरी है। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से बीमारी के लक्षण दिखने पर तुरंत कोरोना जांच कराने, कोरोना के खिलाफ टीका लगवाने और लॉकडाउन ने नियमों का पूरा पालन करने का अनुरोध किया।
विज्ञापन