{"_id":"62d0ed85bee8972ecc765800","slug":"rjd-mla-anant-singh-assembly-membership-gone","type":"story","status":"publish","title_hn":"Anant Singh: बिहार में राजद को बड़ा झटका, बाहुबली MLA अनंत सिंह की विधायकी गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Anant Singh: बिहार में राजद को बड़ा झटका, बाहुबली MLA अनंत सिंह की विधायकी गई
Fri, 15 Jul 2022 10:04 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Fri, 15 Jul 2022 10:04 AM IST
सार
AK-47 मामले में कोर्ट से 10 साल की सजा मिलने के बाद विधानसभा सदस्य के रूप में अनंत सिंह की सदस्यता छिन गई है। गुरुवार को बिहार विधानसभा ने अधिसूचना जारी की है। 2019 में उनके लदवां गांव स्थित पैतृक आवास से एके-47, 33 जिंदा कारतूस और दो हैंड ग्रेनेड बरामद किए गए थे।
विज्ञापन
अनंत सिंह
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजद को बड़ा झटका लगा है। बाहुबली विधायक अनंत सिंह की विधानसभा सदयस्ता चली गई है। AK-47 मामले में कोर्ट से 10 साल की सजा मिलने के बाद विधानसभा सदस्य के रूप में अनंत सिंह की सदस्यता छिन गई है। गुरुवार को बिहार विधानसभा ने अधिसूचना जारी की है। वहीं अब विधानसभा में राजद के विधायकों की संख्या 79 हो गई है। हालांकि, राजद अभी भी बिहार की सबसे बड़ी पार्टी है।
विज्ञापन
दरअसल, 2019 में बिहार के मोकामा से बाहुबली विधायक अनंत सिंह के लदवां गांव स्थित पैतृक आवास से एके-47, 33 जिंदा कारतूस और दो हैंड ग्रेनेड बरामद किए गए थे। इस मामले में कोर्ट ने उन्हें 10 साल की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
11 घंटे तक चला था सर्च ऑपरेशन
बाढ जिले की तत्कालीन एएसपी लिपि सिंह ने दावा किया था कि उनके पास हथियारों की तस्करी की पुख्ता सूचना है। इसके बाद पुलिस ने अनंत सिंह के घर पर छापेमारी की थी। करीब 11 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद उनके पैतृक आवास से एके-47, जिंदा कारतूस और हैंड ग्रेनेड बरामद किए थे। जानकारी के मुताबिक, सुबह चार बजे पुलिस ने अनंत सिंह के आवास पर छापा मारा था।
दिल्ली में किया था सरेंडर
छापेमारी के बाद बिहार पुलिस ने अनंत सिंह के पैतृक आवास के केयरटेकर को गिरफ्तार कर लिया था। इसकी सूचना मिलते ही बाहुबली विधायक अनंत सिंह फरार हो गए थे। हालांकि, तीन से चार दिन बाद उन्होंने दिल्ली के साकेत कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। इसके बाद बिहार पुलिस उन्हें बाढ ले आई थी। वह 2019 से ही पुलिस की गिरफ्त में हैं।