{"_id":"5f590c90d15a670a81678fac","slug":"rjd-leaders-tejashwi-yadav-rabri-devi-participated-in-a-protest-against-the-central-government-9-minutes-at-9-pm","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहारः राबड़ी-तेजस्वी व तेज प्रताप ने नौ बजकर नौ मिनट पर लालटेन जलाकर जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहारः राबड़ी-तेजस्वी व तेज प्रताप ने नौ बजकर नौ मिनट पर लालटेन जलाकर जताया विरोध
Wed, 09 Sep 2020 10:41 PM IST
मुकेश कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Wed, 09 Sep 2020 10:41 PM IST
विज्ञापन
राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव और तेज प्रताप
- फोटो : ANI
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और राजद नेता तेजस्वी व तेज प्रताप यादव ने बुधवार को पटना में बेरोजगारी के विरोध में प्रदर्शन करते हुए रात के नौ बजकर नौ मिनट पर लालटेन जलाई। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा, 'सबसे ज्यादा युवाओं की आबादी बिहार में है लेकिन हकीकत में बिहार बेरोजगारी का केंद्र बन चुका है।'
विज्ञापन
Bihar: RJD leaders Tejashwi Yadav, Rabri Devi and Tej Pratap Yadav participated in a protest against the central government, over the issue of unemployment, by lighting lanterns for 9 minutes at 9 pm today in Patna. pic.twitter.com/WKLUwtmUcU
— ANI (@ANI) September 9, 2020विज्ञापन
आरजेडी नेता और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बुधवार को बेरोजगारी और सरकारी संस्थानों के निजीकरण के खिलाफ प्रदेश के लोगों से बुधवार रात नौ बजे नौ मिनट तक घरों की लाइट बंद रखकर दिया-मोमबत्ती और लालटेन जलाने की अपील की थी।
विज्ञापन
बता दें कि बिहार में नेता प्रतिपक्ष के आह्वान पर राजद कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने ठीक नौ बजे नौ मिनट तक घरों की लाइट बंद कर लालटेन और मोमबत्तिय़ां जलाकर केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों का विरोध किया।
लॉकडाउन में बेरोजगारी बड़ा मुद्दा
देशभर में कोरोना वायरस की वजह से लागू हुए लॉकडाउन की वजह से करीब 40 लाख लोग बेरोजगार होकर बिहार लौटे हैं। इन पर तेजस्वी यादव की नजर है। वे इन्हें अपने पाले में करना चाहते हैं। इसी बात को ध्यान रखते हुए तेजस्वी यादव ने कहा है कि जो भी आरजेडी की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कराएगा वह उन्हें नौकरी देंगे।