फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   RJD Leader Tejaswi Yadav meets RLSP Chief Upendra Kushwaha at Arwal Circuit guest house

बिहार: एनडीए में एक सीट मिलने से नाराज उपेंद्र कुशवाह ने की तेजस्वी यादव से मुलाकात

Fri, 26 Oct 2018 07:53 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Updated Fri, 26 Oct 2018 07:53 PM IST
विज्ञापन
RJD Leader Tejaswi Yadav meets RLSP Chief Upendra Kushwaha at Arwal Circuit guest house
उपेंद्र कुशवाहा
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने लोकसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारें को लेकर शुक्रवार को मुलाकात की है। जिसके बाद राज्य में राजनीतिक दंगल शुरू हो गया है। सूत्रों के मुताबिक राज्य में जेडीयू और भाजपा ने बराबर-बराबर यानी 17-17 सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। जबकि रामबिलास पासवान और उपेंद्र कुशवाहा को क्रमश: पांच और एक सीट देने की बात हुई है। 
विज्ञापन


लेकिन सिर्फ एक सीट मिलने से उपेंद्र कुशवाह नाराज हो गए हैं। बता दें कि उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी आरएलएसपी से वर्तमान में भी तीन सांसद हैं। नाराज उपेंद्र कुशवाहा ने बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से मुलाकात की है। 
विज्ञापन


माना जा रहा है कि उपेंद्र कुशवाहा अब आरजेडी के साथ मिलकर चुनाव लड़ सकते हैं। कुशवाहा और तेजस्वी की यह मुलाकात काफी अहम मानी जा रही है। बता दें कि शुक्रवार को नीतीश कुमार ने अमित शाह से मुलाकात की है। बैठक में फैसला लिया गया है कि जेडीयू और भाजपा बराबर सीटों पर चुनाव लड़ेंगी। वहीं अन्य सहयोगी दलों को भी सम्मानजनक सीटें मिलेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

वे एनडीए के साथ अगले चुनाव में भी बने रहेंगे

RJD Leader Tejaswi Yadav meets RLSP Chief Upendra Kushwaha at Arwal Circuit guest house
amit shah, nitish kumar
नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार और एनडीए में समझौता हो गया है। वहीं अमित शाह ने कहा कि दो तीन दिनों में सीटों का एलान कर दिया जाएगा। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की है। इसके बाद उन्होंने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात की। लोकसभा में सीटों के बंटवारे के लिहाज से यह काफी अहम मुलाकात थी।

जनता दल (यूनाइटेड) के नेता केसी त्यागी ने अमर उजाला से कहा कि नीतीश कुमार की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात पूरी तरह बिहार के विषयों को लेकर हुई है। नीतीश कुमार ने बिहार में विकास की कुछ नई योजनाओं के लिए केंद्र से धन देने की मांग की है। 

बैठक से पहले इस सवाल पर कि क्या लोकजनशक्ति पार्टी और उपेंद्र कुशवाहा उनके साथ रहेंगे, त्यागी ने कहा था कि दोनों ही दलों से उनके बेहतर संबंध हैं और वे एनडीए के साथ अगले चुनाव में भी बने रहेंगे। बता दें कि बिहार की 40 लोकसभा सीटों में दोनों ही पार्टियां ज्यादा से ज्यादा सीटें लेने की कोशिश कर रही थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed