{"_id":"5f5ca5c38ebc3e5aa644950d","slug":"rjd-leader-tejashwi-yadav-takes-dig-at-bihar-bjp-aatm-nirbhar-abhiyan","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा के 'आत्मनिर्भर बिहार' अभियान पर तेजस्वी का तंज, कहा- 24 साल से उधार के चेहरे पर निर्भर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा के 'आत्मनिर्भर बिहार' अभियान पर तेजस्वी का तंज, कहा- 24 साल से उधार के चेहरे पर निर्भर
Sat, 12 Sep 2020 04:11 PM IST
मुकेश कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sat, 12 Sep 2020 04:11 PM IST
विज्ञापन
आरजेडी नेता तेजस्वी यादव
- फोटो : ANI
बिहार में भाजपा के 'आत्मनिर्भर बिहार' अभियान शुरू करने पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव ने तंज कसा है। समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा ने आत्मनिर्भर बिहार के बारे में बात की है। मैं उनको ये सलाह देना चाहूंगा कि बिहार में भाजपा तो पहले आत्मनिर्भर हो जाए। 24 साल से अभी तक उधार के चेहरे पर निर्भर हैं।
विज्ञापन
बीजेपी ने आत्मनिर्भर बिहार के बारे में बात की है, मैं उनको ये सलाह देना चाहूंगा कि बिहार में बीजेपी तो पहले आत्मनिर्भर हो जाए। 24 साल से अभी तक उधार के चेहरे पर निर्भर हैं: भाजपा के आत्मनिर्भर बिहार अभियान शुरू करने पर तेजस्वी यादव, राष्ट्रीय जनता दल #Bihar pic.twitter.com/xO3RP3oXuP
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 12, 2020
विज्ञापन
बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने आत्मनिर्भर बिहार अभियान की शुरुआत की है। इसके लिए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा दो दिन के दौरे पर शुक्रवार को पटना पहुंचे थे।
विज्ञापन
बिहार दौरे पर आए बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को एक बार फिर कहा कि नीतीश जी के नेतृव में भाजपा और लोक जन शक्ति पार्टी सभी मिलकर चुनाव लड़ेंगे और नीतीश जी के नेतृत्व में विजयश्री हासिल करेंगे।