{"_id":"5b58607f4f1c1bb15c8b46d7","slug":"rjd-leader-tejashwi-yadav-questioned-to-cm-nitish-kumar-over-muzaffarpur-shelter-home-case","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरपुर बालिका गृह मामलाः तेजस्वी का नीतीश से सवाल- आरोपी ब्रजेश को गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरपुर बालिका गृह मामलाः तेजस्वी का नीतीश से सवाल- आरोपी ब्रजेश को गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया?
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Updated Wed, 25 Jul 2018 05:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरपुर बालिका गृह मामले में बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर हमला बोला है। बुधवार को तेजस्वी ने सीएम नीतीश कुमार पर आरोपियों को बचाने का आरोप लगाते हुए कुछ सवालों के जवाब मांगे हैं।
विज्ञापन
आरजेड़ी नेता ने तेजस्वी यादव ने कहा, "मैं नीतीश कुमार से पूछना चाहता हूं कि मुजफ्फरपुर बालिका गृह मामले के मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर को अब तक गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया है? मुख्यमंत्री अपनी कॉल डीटेल सार्वजनिक करें, ब्रजेश ठाकुर अपने राजनीतिक कनेक्शन को इस्तेमाल करके केस को कमजोर कर रहा है, हम इस मामले की सीबीआई जांच की मांग करते हैं।"
विज्ञापन
इससे पहले विधानसभा परिसर में पत्रकारों से बातचीत में तेजस्वी ने कहा कि जो मुख्य अभियुक्त है बृजेश ठाकुर, उसका सुशील मोदी जी के साथ उठना-बैठना रहा है। सुशील मोदी उसको संरक्षण दे रहे हैं। बृजेश ठाकुर के अलावा कई और नेता इसमें शामिल हैं। तेजस्वी ने कहा कि इस संवेदनशील मामले की जांच अदालत की निगरानी में हो।
विज्ञापन
डीजीपी ने कहा- जांच से हम संतुष्ट, सीबीआई जांच की जरूरत नहीं
मंगलवार को विधानमंडल में इस मामले पर विपक्ष के हंगामे के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य के डीजीपी, समाज कल्याण विभाग के प्रधान सचिव समेत कई अधिकारियों को तलब किया और उनसे लंबी मंत्रणा की। इससे पूर्व पत्रकारों से बात करते हुए द्विवेदी ने कहा कि बालिका गृह में यौन शोषण मामले को लेकर सरकार काफी गंभीर है। भविष्य में ऐसी घटनाएं ना हों, इसके लिए तमाम कदम उठाए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि बालिका गृहों में सुधार लाने के मकसद से ही सोशल ऑडिट कराया गया था। उन्होंने कहा कि मुजफ्फरपुर मामले की सीबीआई जांच कराने पर अभी विचार नहीं किया गया है। अभी बिहार पुलिस इस पूरे मामले को देख रही है और इसकी सीबीआई जांच की जरूरत नहीं महसूस करती है।
अब तक की कार्रवाई की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि 44 लड़कियों में से 42 का मेडिकल टेस्ट कराया गया है, जिनमें 29 लड़कियों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। इस मामले में 11 लोगों को अभियुक्त बनाया गया है और अब तक 10 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं।