फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   RJD leader Tejashwi Yadav, hold a march to Raj Bhawan to rolled back Agnipath scheme

Agnipath Protest: अग्निपथ के विरोध में राजद का राजभवन तक मार्च, तेजस्वी बोले-सबसे बड़ा सवाल 4 साल बाद क्या करेंगे नौजवान?

Wed, 22 Jun 2022 01:29 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Wed, 22 Jun 2022 01:29 PM IST
सार

तेजस्वी यादव ने कहा,अग्निपथ योजना के विरोध में हमारी ओर से एक ज्ञापन सौंपा गया है। इस योजना से देश का युवा परेशान है। इस योजना से चार साल बाद 75 प्रतिशत लोग बेरोजगार हो जाएंगे। यह गंभीर चिंता का विषय है।

विज्ञापन
RJD leader Tejashwi Yadav, hold a march to Raj Bhawan to rolled back Agnipath scheme
तेजस्वी यादव - फोटो : ANI

विस्तार

अग्निपथ योजना के विरोध में बुधवार को राजद की ओर से विरोध मार्च निकाला गया। राजद नेता तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव व अन्य नेताओं ने विधानसभा से लेकर राजभवन तक प्रदर्शन किया और योजना के विरोध में नारेबाजी की। इस दौरान राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा, युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। हमने जो सवाल किए थे, उनका अभी तक जवाब नहीं मिला है। लोग इस योजना से निराश हैं। 

विज्ञापन


कैसे करेंगे देश की सुरक्षा 
तेजस्वी यादव ने कहा, हमारी ओर से एक ज्ञापन सौंपा गया है। इस योजना से देश का युवा परेशान है। इस योजना से चार साल बाद 75 प्रतिशत लोग बेरोजगार हो जाएंगे। यह गंभीर चिंता का विषय है। जिन युवाओं का भविष्य ही नहीं सुरक्षित होगा, वे देश की सुरक्षा कैसे कर पाएंगे?
विज्ञापन

युवाओं को किया जाए जेल से रिहा
तेजस्वी यादव ने कहा, अग्निपथ के नाम पर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। जिन लोगों की केवल भर्ती रह गई थी, अब उनको फिर से सारी प्रक्रिया करनी पड़ेगी। सबसे बड़ा सवाल है कि 4 साल बाद नौजवान क्या करेंगे? हम नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा, हम मांग करते हैं कि प्रदर्शन कर रहे युवाओं के खिलाफ दर्ज सभी प्राथमिकी रद्द कर उन्हें जेल से रिहा किया जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed