{"_id":"618aff233312f60cd14865d5","slug":"rjd-leader-tejashwi-yadav-celebrates-birthday-with-parents-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैप्पी बर्थडे : तेजस्वी ने दिल्ली में माता-पिता के साथ मनाया जन्मदिन, लालू यादव ने बेटे के मुख्यमंत्री बनने की कामना की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैप्पी बर्थडे : तेजस्वी ने दिल्ली में माता-पिता के साथ मनाया जन्मदिन, लालू यादव ने बेटे के मुख्यमंत्री बनने की कामना की
Wed, 10 Nov 2021 04:37 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: देव कश्यप
Updated Wed, 10 Nov 2021 04:37 AM IST
सार
लालू ने तेजस्वी के नाम लिखे अपने खुले पत्र में कामना की है कि उनका छोटा बेटा बिहार की जनता की खूब सेवा करे और एक नए विजन और जन उपयोगी मानसिकता के साथ बिहार को तरक्की के रास्ते पर ले जाए।
विज्ञापन
तेजस्वी यादव
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजद नेता तेजस्वी यादव ने मंगलवार को दिल्ली में अपने माता-पिता लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के साथ अपना 32वां जन्मदिन मनाया। तेजस्वी के जन्मदिन के मौके पर लालू ने अपने बेटे के नाम एक खुला पत्र लिखा और कामना की कि वह आने वाले दिनों में बिहार के मुख्यमंत्री बनें।
विज्ञापन
लालू ने तेजस्वी के नाम लिखे अपने खुले पत्र में कामना की है कि उनका छोटा बेटा बिहार की जनता की खूब सेवा करे और एक नए विजन और जन उपयोगी मानसिकता के साथ बिहार को तरक्की के रास्ते पर ले जाए।
विज्ञापन
लालू ने तेजस्वी के नाम लिखे पत्र के पहले हिस्से में लिखा "आप बिहार के जन-जन की खूब सेवा करें। एक नए विजन और जन उपयोगी मनोयोग के साथ राज्य को खूब आगे ले जाएं, जन्मदिन पर यही आशीष देते हैं।"
विज्ञापन
पत्र के दूसरे भाग में, राजद प्रमुख ने तेजस्वी को शांत मन, संवेदनशील हृदय और कोमल भाषण बनाए रखने और अपने संघर्ष, कड़ी मेहनत, ऊर्जा और निडर मन को जारी रखने और बिहार के वंचित लोगों को आवश्यक नेतृत्व प्रदान करने की सलाह दी।
बीते दिनों बिहार उपचुनाव के दौरान राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद कुछ दिनों के लिए पटना आए थे, लेकिन दो नवंबर को चुनावी नतीजों में पार्टी की हार के बाद अगले ही दिन लालू, राबड़ी देवी, मीसा भारती और तेजस्वी यादव सभी दिल्ली रवाना हो गए और तब से तेजस्वी यादव दिल्ली में ही रह रहे हैं।