फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   RJD leader Tej Pratap Yadav sent invitation to Home Minister Amit Shah to attend the Roza Iftar party

रोजा इफ्तार: तेज प्रताप ने अमित शाह को दावत में शरीक होने का भेजा न्योता, लिखा- दोनों की गरज अल्लाह से है...

Fri, 22 Apr 2022 08:27 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Fri, 22 Apr 2022 08:27 AM IST
सार

तेज प्रताप यादव ने रोजा इफ्तार पार्टी का कार्ड सोशल मीडिया पर भी पोस्ट किया है, जिस पर अपने ही अंदाज में एक शायरी लिखी हुई है....तुम राम कहो, वो रहीम कहें, दोनों की गरज अल्लाह से है।

विज्ञापन
RJD leader Tej Pratap Yadav sent  invitation to Home Minister Amit Shah to attend the Roza Iftar party
तेज प्रताप यादव की ओर से भेजा गया निमंत्रण पत्र - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव अक्सर चर्चा में रहते हैं। एक बार फिर उन्होंने कुछ ऐसा किया है, जिससे वह सुर्खियों में छा गए हैं। दरअसल, तेज प्रताप यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को रोजा इफ्तार पार्टी में शामिल होने का निमंत्रण भेजा है। यह पार्टी राबड़ी देवी के आवास 10 सर्कुलर रोड पर आज शाम होने वाली है। 

विज्ञापन


इसमें सबसे दिलचस्प तेज प्रताप यादव का निमंत्रण देने का तरीका है। उन्होंने रोजा इफ्तार पार्टी का कार्ड सोशल मीडिया पर भी पोस्ट किया है, जिस पर अपने ही अंदाज में एक शायरी लिखी हुई है....तुम राम कहो, वो रहीम कहें, दोनों की गरज अल्लाह से है। सोशल मीडिया पर यह निमंत्रण पत्र जमकर वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन


तेजस्वी यादव भी होंगे शामिल 
तेज प्रताप यादव ने इस निमंत्रण पत्र को अपने ट्विटर अकाउंट पर भी साझा किया है। इसके मुताबिक, तेजस्वी यादव भी इस रोजा इफ्तार पार्टी में शामिल होने वाले हैं। इसमें प्रेषक में राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव व तेज प्रताप यादव का नाम छपा हुआ है। वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नाम यह निमंत्रण पत्र है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed