फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   RJD leader Shivanand Tiwari said its our political obligation to warn country with intentions of RSS

संघ की मंशा से देश को सावधान करना हमारा राजनीतिक दायित्व: राजद उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी

Mon, 05 Feb 2018 07:46 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Updated Mon, 05 Feb 2018 07:46 PM IST
विज्ञापन
RJD leader Shivanand Tiwari said its our political obligation to warn country with intentions of RSS
शिवानंद तिवारी
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत अपने 10 दिवसीय दौरे पर बिहार पहुंचे हैं। इस दौरान वह बिहार के कई जिलों में आयोजित कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे और 15 फरवरी को बिहार से वापसी करेंगे। भागवत के बिहार आते ही सियासी खुमारी बढ़ने लगी है। नेताओं की राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो गई है। बिहार के उप-मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के आरएसएस पर दिए गए बयान पर राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने पलटवार करते हुए कहा है कि, 'सुशील मोदी कहते हैं संघ को समझना बहुत कठिन है, लेकिन मुझे ऐसा नहीं लगता है।' 
विज्ञापन


शिवानंद तिवारी ने कहा, 'गोलवरकर जी से लेकर संघ के पुराने और निष्ठावान कार्यकर्ता ही संघ का मकसद सार्वजनिक रूप से बयान करते रहते हैं। गाहे-बगाहे इन सभी ने देश के संविधान को नकारा और इसे बदलने की बात करते रहते हैं। लेकिन बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के संविधान ने हमें वोट का अधिकार दिया है। अनुसूचित जातियों, पिछड़ों और आदिवासियों को आरक्षण का अधिकार दिया है। भारत का संविधान यहां पैदा हुए हर नागरिक को बराबरी का अधिकार देता है। हम इन अधिकारों को खोना नहीं चाहते हैं।' 
विज्ञापन


शिवानंद तिवारी ने आरएसएस के सिद्धांतों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि संघ के लिए आदर्श संविधान का आधार मनु स्मृति है। उन्होंने कहा कि, 'एक समय था जब मनु स्मृति के मुताबिक समाज चलता था। उस समय समाज का बड़ा हिस्सा मानवीय गरिमा से वंचित था। हम फिर से उस पुराने दिनों को वापस नहीं आने देना चाहते हैं। इसलिए संघ की विचारधारा का विरोध करना और इसकी मंशा से देश को सावधान करते रहना हमारा राजनीतिक दायित्व है। वह हम कर रहे हैं।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले लालू यादव की अनुपस्थिति में राजद की कमान संभाल रहे तेजस्वी यादव ने कहा है कि मोहन भागवत समय से पहले विधानसभा और लोकसभा चुनाव की तैयारियों के लिए बिहार का दौरा कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed