फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   rjd leader raghuvansh prashad alleged nitish kumar as selfish

नीतीश की 'मंशा' पर राजद नेता ने बोला बड़ा हमला, कहा- मतलबी

Fri, 13 May 2016 04:55 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 13 May 2016 04:55 PM IST
विज्ञापन
rjd leader raghuvansh prashad alleged nitish kumar as selfish

बिहार से निकलकर देशभर में शराब के खिलाफ देशव्यापी अभियान चलाने में जुटे नीतीश कुमार पर अब उनके सहयोगियों ने हमला बोल दिया है। यूपीए सरकार में केन्द्रीय मंत्री रहे और वरिष्ठ राजद नेता रघुवंश प्रसाद सिंह ने आरोप लगाया कि नीतीश कुमार का खुद को एक नेता के तौर पर पेश करने का लालच भाजपा के खिलाफ धर्मनिरपेक्ष ताकतों को कमजोर कर सकता है। 

विज्ञापन


नीतीश कुमार पर रघुवंश प्रसाद का यह बयान बड़ा हमला माना जा रहा है क्योंकि बिहार के मुख्यमंत्री लगातार खुद को विपक्ष का नेता बनाए जाने के लिए प्रयासरत हैं। 
विज्ञापन


इंडियन एक्सप्रेस की खबर के अनुसार रघुवंश ने आरोप लगाया कि देशभर में यात्रा पर निकले बिना गठबंधन के सहयोगियों से सलाह किए ही नीतीश हर बार अकेले चलने की नीति पर काम कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लालू प्रसाद के खासे नजदीकी रघुवंश प्रसाद ने नीतीश पर एक और बड़ा आरोप जड़ते हुए कहा पहले नीतीश ने शराब को घर घर पहुंचाया और अब कुड कुड करके बंद करा रहे हैं। हर कोई जानता है शराब की बिक्री बिहार के लिए कितना राजस्व इकट्ठा करती है। 

कहा नीतीश का मिशन 2019 धर्मनिरपेक्ष ताकतों के रास्ते में बाधा पैदा कर सकता है। उनका यह लालच महागठबंधन की ताकत को भी कमजोर कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed