{"_id":"9799697f08e8f7259f05241d1d3ae733","slug":"rjd-leader-praises-modi-says-he-is-pm-material","type":"story","status":"publish","title_hn":"लालू के सहयोगी बोले, मोदी में है पीएम बनने की क्षमता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लालू के सहयोगी बोले, मोदी में है पीएम बनने की क्षमता
बिहारशरीफ/एजेंसी
Updated Wed, 14 Aug 2013 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के घोर विरोधी हैं, लेकिन उनकी पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने मोदी की जमकर तारीफ की है। राजद के ये नेता हैं नवल किशोर यादव।
विज्ञापन
नवल किशोर यादव बिहार विधान परिषद के सदस्य हैं। उन्होंने मोदी को देश का सबसे लोकप्रिय नेता करार दिया है। साथ ही उन्होंने कहा कि मोदी में प्रधानमंत्री बनने की क्षमता है।
विज्ञापन
राजद विधायक नवल किशोर यादव ने बिहारशरीफ में मीडिया से बातचीत में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का मजाक भी उड़ाया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र बोली से चलती है गोली से नहीं।
विज्ञापन
विधायक ने कहा कि नरेंद्र मोदी के पास आवाज है और वे आम जनता की समस्याओं से जुड़े मुद्दों को उठाते हैं। मोदी इस समय देश के सबसे लोकप्रिय नेता हैं।
पढ़ें, मोदी ने चंद्रबाबू नायडू की टीडीपी पर डाले डोरे
मोदी में प्रधानमंत्री बनने के गुण होने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि जब एक व्यक्ति लोकप्रिय होता है तो वह प्रधानमंत्री अथवा अन्य कुछ भी बन सकता है। जहां तक मोदी की बात है तो वे मौजूदा पीएम मनमोहन सिंह से बेहतर प्रधानमंत्री साबित होंगे।
राजद विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह एक राजनीतिक नेता नहीं हैं। ऐसे में वह 125 करोड़ भारतीयों का प्रतिनिधित्व कैसे कर सकते हैं।