{"_id":"5870c8364f1c1ba37815c232","slug":"rjd-leadar-shahabuddin-new-look-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में बंद शहाबुद्दीन का नया लुक वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल में बंद शहाबुद्दीन का नया लुक वायरल
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 07 Jan 2017 04:23 PM IST
विज्ञापन
मोहम्मद शहाबुद्दीन
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेल में बंद आरजेडी के पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वायरल तस्वीर में शहाबुद्दीन के बाल और मूंछें गायब हैं।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक दूसरे तस्वीर में शहाबुद्दीन खुद से सेल्फी लेते हुए दिख रहे हैं। अब सवाल उठ रहे हैं कि जेल के अंदर जब मोबाइल रखने की अनुमति नहीं है तो फिर सेल्फी कैसे ली गई। हालांकि, तस्वीर सामने आने के बाद जेल में छापेमारी शुरू हो गयी है। वहीं चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
इससे पहले नीतीश सरकार के मंत्री अब्दुल गफ्फूर ने जेल में ही शहाबुद्दीन से मुलाकात की थी। इन नेताओं के बीच जेल के अंदर जेल सुपरिटेंडेंट के चेंबर में घंटों बातचीत चली। ये बात तब सामने आई, जब शहाबुद्दीन के एक समर्थक ने फेसबुक पर इसकी तस्वीर डाली थी।
विज्ञापन
बता दें कि पटना हाइकोर्ट से शहाबुद्दीन को जमानत मिल गई थी लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज कर दी। जिसके बाद शहाबुद्दीन जेल में बंद है।