फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   RJD Lalu Yadav reached Singapore for Kidney treatment News in Hindi

Lalu yadav: किडनी का इलाज कराने सिंगापुर पहुंचे राजद अध्यक्ष लालू यादव, बेटी रोहिणी ने ट्वीट किया वीडियो

Wed, 12 Oct 2022 11:00 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Wed, 12 Oct 2022 11:00 AM IST
सार

लालू यादव के सिंगापुर पहुंचने का वीडियो बेटी रोहिणी आचार्य ने ट्वीट किया है। इसमें लालू व्हीलचेयर पर नजर आ रहे हैं। लालू के एयरपोर्ट पहुंचते ही रोहिणी आचार्य ने पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया।

विज्ञापन
RJD Lalu Yadav reached Singapore for Kidney treatment News in Hindi
राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव इन दिनों किडनी की समस्या से जूझ रहे हैं। इसके इलाज के लिए वे मंगलवार देर रात सिंगापुर पहुंचे, जहां बेटी रोहिणी आचार्या ने उनका स्वागत किया। लालू यादव के साथ उनकी पत्नी राबड़ी देवी, सांसद बेटी मीसा भारती के अलावा विधान पार्षद सुनील सिंह, सुभाष यादव भी सिंगापुर पहुंचे हैं। 

विज्ञापन


लालू यादव के सिंगापुर पहुंचने का वीडियो बेटी रोहिणी आचार्य ने ट्वीट किया है। इसमें लालू व्हीलचेयर पर नजर आ रहे हैं। लालू के एयरपोर्ट पहुंचते ही रोहिणी आचार्य ने पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। उन्होंने ट्वीट में लिखा, "जिनका हौसला आसमान से ऊंचा है। मेरे पापा के जैसा दुनिया में न कोई दूजा है।"
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


तेजस्वी ने दी स्वास्थ्य की जानकारी
लालू यादव के बेटे व बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने लालू यादव के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि लालू यादव को किडनी की समस्या है। दिल्ली एम्स के डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार चल रहा है, लेकिन बेहतर इलाज के लिए उन्हें सिंगापुर ले जाया गया है। वहां के डॉक्टर जैसी सलाह देंगे, वैसा इलाज कराया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed