{"_id":"631ebe38f8f07405b25ec20a","slug":"rjd-lalu-yadav-and-jdu-nitish-kumar-to-meet-sonia-gandhi-says-tejashwi-yadav","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: क्या सोनिया से मिलने जाएंगे लालू और नीतीश? तेजस्वी ने दिया यह जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: क्या सोनिया से मिलने जाएंगे लालू और नीतीश? तेजस्वी ने दिया यह जवाब
Mon, 12 Sep 2022 10:36 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Mon, 12 Sep 2022 10:36 AM IST
सार
भाजपा से अलग होने के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विपक्षी एकता को लेकर सबसे ज्यादा सक्रिय दिख रहे हैं। 2024 में उन्हें विपक्ष की ओर से संभावित चेहरे के रूप में भी देखा जा रहा है।
विज्ञापन
तेजस्वी यादव
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
2024 में होने वाले चुनावों को लेकर गहमागहमी अभी से शुरू हो गई है। इन चुनावों में भाजपा को टक्कर देने के लिए विपक्षी एकता का नारा फिर से जोर पकड़ रहा है। हालांकि, इस बार इसकी शुरुआत बिहार से हुई है। भाजपा से अलग होने के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विपक्षी एकता को लेकर सबसे ज्यादा सक्रिय दिख रहे हैं। 2024 में उन्हें विपक्ष की ओर से संभावित चेहरे के रूप में भी देखा जा रहा है।
विज्ञापन
इस बीच राजद सुप्रीमो लालू यादव और नीतीश कुमार की सोनिया गांधी से होने वाली मुलाकात को लेकर चर्चा जोर पकड़ रही है। इस सवाल पर बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला जवाब दिया है।
विज्ञापन
सोनिया गांधी के साथ होगी बैठक
तेजस्वी यादव ने सोनिया गांधी से मुलाकात को लेकर कहा है कि जैसे ही वह भारत वापस आएंगी। हम सब उनसे मिलने जाएंगे। उन्होंने कहा, हमारी कोशिश यही है कि विपक्ष के लोगों को गोलबंद किया जाए। तेजस्वी यादव ने कहा है कि दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात के लिए राजद अध्यक्ष लालू यादव व जदयू से नीतीश कुमार साथ जाएंगे और विपक्षी दलों को एकसाथ लाने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन
युवाओं को मिलेंगी 20 लाख नौकरियां
वहीं, 20 लाख नौकरियों के वादे पर तेजस्वी यादव ने कहा, जो लोग इस पर विश्वास नहीं कर रहे हैं, उन्हें इंतजार करने और देखने की जरूरत है। यह जरूर होगा। कोई जो कुछ भी कहे, उस पर मैं कोई टिप्पणी नहीं करूंगा। हम सरकार में हैं और यह हमारी प्रतिबद्धता है। ऐसा जरूर होगा।