फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   RJD keeps Tej Pratap out from star campaigners list for upcoming assembly bypolls news in Hindi

बिहार उप चुनाव: तेज प्रताप यादव को बड़ा झटका, राजद की स्टार प्रचारकों की सूची से बाहर

Thu, 07 Oct 2021 11:20 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 07 Oct 2021 11:20 PM IST
सार

राजद ने दो विधानसभा सीटों पर उप चुनाव के लिए अपनी स्टार प्रचारकों की सूची में तेज प्रताप यादव को जगह नहीं दी है। ऐसा पहली बार हुआ है जब तेज प्रताप यादव को स्टार प्रचारक हीं बनाया गया है। 

विज्ञापन
RJD keeps Tej Pratap out from star campaigners list for upcoming assembly bypolls news in Hindi
तेज प्रताप यादव - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

बिहार में दो विधानसभा सीटों पर उप चुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। हैरत की बात ये है कि इस सूची में पार्टी के प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव को जगह नहीं दी गई है। जबकि खुद लालू और तेजस्वी का नाम इस सूची में शामिल है। 20 नेताओं की इस सूची से मीसा भारती को भी बाहर रखा गया है।

विज्ञापन


इस फैसले लेकर पार्टी ने ये तर्क दिया है कि ये उप चुनाव कुशेश्वरस्थान और तारापुर विधानसभा सीटों पर होने हैं और इन क्षेत्रों की सामाजिक स्थिति को देखते हुए ही यह सूची तैयार की गई है। राजद का कहना है कि स्टार प्रचारकों की इस सूची में ऐसे नेताओं को प्रमुख रूप से जगह दी गई है जो इन चुनावी इलाकों में मतदाताओं को प्रभावित व अपनी ओर आकर्षित कर सकते हैं।
विज्ञापन


तेज प्रताप यादव के लिए यह है पहला बड़ा झटका
राजद के इस फैसले को तेज प्रताप के लिए पहला बड़ा झटका माना जा रहा है। पहले स्टार प्रचारकों की सूची में तेज प्रताप का नाम तेजस्वी के नाम के तुरंत बाद हुआ करता था। कहा जा रहा है कि यह निर्णय राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी और जगदानंद सिंह के साथ हुए तेज प्रताप के विवाद के चलते लिया गया है। ये दोनों नेता भी स्टार प्रचारकों की सूची से बाहर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेज प्रताप को मिला सुशील मोदी का समर्थन
इस बीच बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी ने तेज प्रताप यादव का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि राजद में किसी में भी इतनी हिम्मत नहीं है कि वे तेज प्रताप को पार्टी से निकाल सकें। 

क्या कांग्रेस के लिए चुनाव प्रचार करेंगे तेज प्रताप?
तेज प्रताप को राजद की स्टार प्रचारकों की सूची से बाहर रखने के बाद सियासी अटकलों का दौर शुरू हो गया है। इससे पहले प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष अशोक राम ने कहा था कि तेज प्रताप कांग्रेस पार्टी के लिए चुनाव प्रचार करेंगे। कुशेश्वरस्थान से अशोक राम के बेटे उम्मीदवार हैं। अब देखना यह है कि तेज प्रताप क्या फैसला लेते हैं।


20 स्टार प्रचारकों की सूची में इन नेताओं के हैं नाम
स्टार प्रचारकों की सूची में लालू प्रसाद यादव, प्रदेश में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, अब्दुल बारी सिद्दीकी, जयप्रकाश नारायण यादव, उदय नारायण चौधरी, श्याम रजक, भोला यादव, वृषिण पटेल, ललित यादव, मनोज कुमार झा, तनवीर हसन, आलोक मेहता, शिवचंद्र राम, अनिल सहनी, लवली आनंद चंद्रहास चौपाल, भरत बिंद, रामवृक्ष सदा, अनिल साधु व भरत मंडल शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed