फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   RJD chief Lalu Yadav condition deteriorates, hospitalized, he fell down the stairs at home yesterday

Lalu Yadav Admit: राजद प्रमुख लालू यादव की हालत बिगड़ी, पटना के पारस अस्पताल में भर्ती, रविवार को घर में गिर गए थे

Mon, 04 Jul 2022 09:09 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 04 Jul 2022 09:09 AM IST
सार

गिरने के कारण लालू प्रसाद यादव के कंधे की हड्डी में मामूली फ्रैक्चर आ गया था। यादव की तबीयत रविवार रात अचानक ज्यादा बिगड़ गई थी। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया था। 
 

विज्ञापन
RJD chief Lalu Yadav condition deteriorates, hospitalized, he fell down the stairs at home yesterday
राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव पटना के पारस अस्पताल में भर्ती - फोटो : ANI

विस्तार

बिहार के पूर्व सीएम व राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव को आज सुबह चार बजे पटना के पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रविवार को वे अपने पटना स्थित घर में संतुलन बिगड़ने से गिर गए थे। उसके बाद से उनकी हालत बिगड़ गई थी। 

विज्ञापन

गिरने के कारण लालू प्रसाद यादव के कंधे की हड्डी में मामूली फ्रैक्चर आ गया था। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार लालू यादव की तबीयत रविवार रात अचानक ज्यादा बिगड़ गई थी। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया था। लालू यादव को उनके छोटे पुत्र व बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव स्वयं कार से अस्पताल लेकर पहुंचे। 
विज्ञापन


आईसीयू में भर्ती किया, हालत स्थिर : पारस अस्पताल
पारस अस्पताल के मेडिकल सुप्रिटेंडेंट डॉ. आसिफ रहमान ने बताया कि लालू यादव को सुबह करीब 3.30 बजे लाया गया। उनकी कंधे में चोंट के कारण उनकी हालत अस्थिर थी। उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया है। डॉक्टर उनकी हालत पर नजर रखे हुए हैं। उनकी हालत स्थिर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व सीएम को पहले से कई बीमारियां
राजद सुप्रीमो रविवार शाम को अपने घर में सीढ़ियों से गिर गए थे। इसके कारण उनके कंधे की हड्डी टूट गई थी। उन्हें पहले से कई तरह की बीमारियां हैं। यादव को किडनी में भी गंभीर समस्या है। वे फिलहाल पत्नी राबड़ी देवी को आवंटित सरकारी आवास में रहते हैं। पूर्व सीएम के बीमार होने के कारण उनके दोनों बेटे तेजस्वी और तेज प्रताप यादव भी इन दिनों यहीं रहते हैं। 


राजद कार्यकर्ताओं में चिंता
लालू यादव की तबीयत बिगड़ने से राजद कार्यकर्ताओं में चिंता है। पार्टी के कई नेता व कार्यकर्ता राबड़ी देवी के निवास और पारस अस्पताल पहुंचे व उनका हालचाल जाना। गिरने के बाद परिजन परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे थे, लेकिन प्राथमिक उपचार व आराम की सलाह के साथ उन्हें घर भेज दिया गया था। लालू यादव के चोटिल होने की सूचना मिलते ही बीती रात भी उनके समर्थक आवास पर हाल-चाल जानने पहुंचे थे। लालू यादव चारा घोटाले मामले में लंबे समय तक जेल में रहे थे। अभी वे जमानत पर हैं। जेल में रहने के दौरान भी बीमारियों के चलते लंबे समय तक उन्हें रांची स्थित रिम्स में भर्ती किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed