फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   RJD and Congress in rifts over seats sharing formula for upcoming asembly election

बिहार एमएलसी चुनाव: राजद और कांग्रेस के बीच तेज हुई बयानबाजी, सीटों की मांग को लेकर अलग हो सकती है राह!

Sat, 15 Jan 2022 06:20 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sat, 15 Jan 2022 06:20 PM IST
सार

बिहार में एमएलसी चुनाव के लिए कांग्रेस और राजद के बीच हो रही बयानबाजी और आरोप-प्रत्यारोप इस बात की ओर इशारा कर रहा है कि दोनों दलों के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है।

विज्ञापन
RJD and Congress in rifts over seats sharing formula for upcoming asembly election
RJD Congress - फोटो : File

विस्तार

बिहार में उप चुनाव के बाद अब एमएलसी चुनाव में भी विपक्षी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और कांग्रेस अलग-अलग रास्ते पर हैं। दोनों दलों के बीच अंदरूनी विवाद की खबरें भी सामने आ रही हैं और बयानबाजी भी लगातार हो रही है, जो इस बात की ओर साफ संकेत कर रही हैं कि महागठबंधन के भागीदारों के बीच स्थिति ठीक नहीं है। 

विज्ञापन


कांग्रेस पार्टी ने सात से 11 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने की बात कही है। इस पर राजद के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कह गिया कि सत्यनारायण भगवान का प्रसाद है क्या कि जितना मांगेंगे उतना मिल जाएगा। उन्होंने उल्टे कांग्रेस को ही नसीहत देते हुए कह दिया कि उसे अपनी जमीन मजबूत करने की आवश्यकता है।
विज्ञापन


तिवारी की इस टिप्पणी के बाद कांग्रेस के एमएलसी समीर कुमार ने भी राजद पर हमला बोला और नसीहत देते हुए कहा कि उसे मर्यादा में रह कर बोलना चाहिए। उन्होंने कहा कि राजद के नेता कुछ भी बोलते हैं। गठबंधन प्रेम और सहयोग से होता है। लेकिन, साथी दल की ओर से इस तरह के बयान दिए जाना पूरी तरह से गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


समीर कुमार ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सात से 11 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार है। अगर हमें इतनी सीटें नहीं मिलती हैं तो पार्टी का शीर्ष नेतृत्व महत्वपूर्ण फैसला ले सकता है। उल्लेखनीय है कि पिछले एमएलसी चुनावों में कांग्रेस पार्टी ने चार सीटों पर चुनाव लड़ा था और इस बार वह यह संख्या लगभग दोगुनी करना चाहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed