{"_id":"64524be9c3ed5c1bae0b68cb","slug":"rifles-stolen-from-three-policemen-posted-in-aloli-zone-of-khagaria-2023-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: खगड़िया के अलौली अंचल में तैनात तीन पुलिसकर्मियों की राइफल चोरी, पुलिस विभाग में मचा हड़कंप, जांच जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: खगड़िया के अलौली अंचल में तैनात तीन पुलिसकर्मियों की राइफल चोरी, पुलिस विभाग में मचा हड़कंप, जांच जारी
Wed, 03 May 2023 05:26 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Wed, 03 May 2023 05:26 PM IST
सार
अलौली अंचल कार्यलय में चार पुलिस कर्मी नरेंद्र कुमार, जोगी सिंह, अकील सिंह और शशिभूषण गुप्ता मंगलवार रात की ड्यूटी पर तैनात थे। जब सुबह नींद खुली तो नरेंद्र, जोगी और अकील की राइफल गायब थी। तीनों पुलिसकर्मियों ने अलौली थाना पहुंचकर घटना की सूचना दी। उसके बाद वरीय पदाधिकारी मामले की जांच में जुट गए।
विज्ञापन
गायब हुए हथियारों को ढूंढ़ते पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के खगड़िया के अलौली प्रखंड के अंचल कार्यलय में ड्यूटी पर तैनात चार पुलिस कर्मियों में से तीन की राइफल और नौ कारतूस गायब होने का मामला सामने आया है। राइफल गायब होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। अलौली पुलिस घटना की छानबीन और प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई कर रही है। एसपी अमितेश कुमार के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुमित कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। राइफल की बरामदगी के लिए उनके नेतृत्व में छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
घटना जिला के अलौली अंचल कार्यलय की बताई जा रही है। जहां अंचल में चार पुलिस कर्मी नरेंद्र कुमार, जोगी सिंह, अकील सिंह और शशिभूषण गुप्ता मंगलवार रात के ड्यूटी पर तैनात थे। जब सुबह नींद खुली तो नरेंद्र कुमार, जोगी सिंह और अकील सिंह की राइफल गायब थी। तीनों पुलिसकर्मियों ने अलौली थाना पहुंचकर घटना की सूचना दी। उसके बाद वरीय पदाधिकारी मामले की जांच में जुट गए। बताया जा रहा है कि पुछताछ के बाद सभी पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार कर हिरासत में लिया जा सकता है।
विज्ञापन
गौर करने वाली बात ये है कि वहां चार पुलिस जवान तैनात थे, लेकिन सिर्फ तीन की ही राइफल गायब हुई। वहां दो सीसीटीवी कैमरे भी लगे हैं। उनमें से एक ऊपर की दिशा में घुमा हुआ था और दूसरा बाथरूम की तरफ। चारों पुलिसकर्मी इन सवालों के घेरे में है। हालांकि पूरी घटना की जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि राइफल की चोरी हुई है या फिर मामला कुछ और है।
विज्ञापन