{"_id":"5f57a18c7deb052a997921ba","slug":"rhea-arrest-will-silence-those-who-are-supporting-her-says-chirag-paswan","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिया की गिरफ्तारी से उनके समर्थन में बोलने वालों के मुंह होंगे बंद - चिराग पासवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिया की गिरफ्तारी से उनके समर्थन में बोलने वालों के मुंह होंगे बंद - चिराग पासवान
Tue, 08 Sep 2020 08:51 PM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Tanuja Yadav
Updated Tue, 08 Sep 2020 08:51 PM IST
विज्ञापन
एलजेपी प्रमुख चिराग पासवान
- फोटो : ANI
रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी को लेकर लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने मंगलवार को कहा कि इस गिरफ्तारी से अभिनेत्री का समर्थन करने वाले लोगों को निशब्द कर देगी। चिराग पासवान ने अपने ट्वीट में लिखा कि एनसीबी ने रिया चक्रवर्ती को ड्रग के मामले में गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
चिराग पासवान ने आगे लिखा कि यह गिरफ़्तारी उन सभी लोगों को निशब्द कर देगी जो लोग इनके पक्ष में खड़े थे। चिराग पासवान में अपने ट्वीट में जस्टिस फॉर सुशांत सिंह राजपूत का हैशटैग भी इस्तेमाल किया है।
विज्ञापन
ड्रग्स मामले में NCB ने आज रिया चक्रवर्ती को गिरफ़्तार किया है।यह गिरफ़्तारी उन सभी लोगों को निशब्द कर देगी जो लोग इनके पक्ष में खड़े थे।#justiceforSushanthSinghRajput
— युवा बिहारी चिराग पासवान (@iChiragPaswan) September 8, 2020
विज्ञापन
बता दें कि मंगलवार को एनसीबी ने रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार कर लिया है। अपने प्रेमी और अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ड्रग संबंधित आरोपों को लेकर तीन दिन की पूछताछ के बाद रिया को गिरफ्तार किया गया है।