{"_id":"61cb09a3c18f32266e3be813","slug":"reserve-female-berth-in-every-coach-of-two-trains-to-bihar-know-when-this-facility-will-be-available","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर कोच में रिजर्व महिला बर्थ: बिहार की दो ट्रेनों में रेलवे की सौगात, जानिए कब से मिलेगी यह सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर कोच में रिजर्व महिला बर्थ: बिहार की दो ट्रेनों में रेलवे की सौगात, जानिए कब से मिलेगी यह सुविधा
Tue, 28 Dec 2021 06:27 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Tue, 28 Dec 2021 06:27 PM IST
सार
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि लंबी दूरी की इन दोनों ट्रेनों के सभी श्रेणियों के कोच में महिला यात्रियों की सीटें आरक्षित की जाएंगी। स्लीपर कोच में 6 बर्थ, थर्ड एसी में 4-5 बर्थ और सेकंड एसी कोच में 3-4 बर्थ महिलाओं के लिए रिजर्व रहेंगी।
विज्ञापन
गरीब रथ एक्सप्रेस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय रेलवे ट्रेनों के बिहार जाने वाली दो ट्रेनों के हर कोच में महिलाओं के लिए बर्थ आरक्षित करने जा रहा है। यह सुविधा बिहार की दो ट्रेनों- विक्रमशिला सुपरफास्ट एक्सप्रेस और भागलपुर गरीब रथ से शुरू की जा रही है। इन ट्रेनों के प्रत्येक कोच में कुछ बर्थ महिला यात्रियों के लिए आरक्षित की जाएंगी।
विज्ञापन
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि लंबी दूरी की इन दोनों ट्रेनों के सभी श्रेणियों के कोच में महिला यात्रियों की सीटें आरक्षित की जाएंगी। स्लीपर कोच में 6 बर्थ, थर्ड एसी में 4-5 बर्थ और सेकंड एसी कोच में 3-4 बर्थ महिलाओं के लिए रिजर्व रहेंगी।
विज्ञापन
दिल्ली को बिहार की राजधानी पटना और भागलपुर शहर को जोड़ने वाली उक्त ट्रेनों में महिलाओं के लिए खास आरक्षण अगले साल जनवरी से शुरू होने के आसार हैं। रेलवे ने इससे पहले राजधानी, हमसफर एक्सप्रेस और दुरंतो सुपरफास्ट ट्रेनों सहित कुछ अन्य ट्रेनों में भी महिलाओं के लिए सीटें आरक्षित करने का नियम लागू किया था। अब यह सुविधा जल्द ही भागलपुर से अन्य दूसरे शहरों की ट्रेनों के लिए भी मिलेगी।
विज्ञापन
पूर्व में रेलवे ने ट्रेनों में महिला यात्रियों की सुरक्षा की खातिर 'मेरी सहेली' अभियान शुरू किया। इसके तहत 60 वर्ष से अधिक उम्र के पुरुषों और 45 वर्ष से अधिक की महिलाओं के लिए निचली बर्थ आरक्षित की थी। रेलवे ने बुजुर्ग यात्रियों की सुविधा के लिए यह कदम उठाया है। अब रेलवे लंबी दूरी की सभी ट्रेनों में भी यह सुविधा देने के इंतजाम कर रहा है।