{"_id":"65b3785d887a0e13e0022a34","slug":"republic-day-2024-75th-republic-day-celebrated-with-pomp-in-siwan-2024-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Republic Day 2024: सीवान में धूमधाम से मनाया गया 75वां गणतंत्र दिवस, राजेंद्र स्टेडियम में फहराया गया तिरंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Republic Day 2024: सीवान में धूमधाम से मनाया गया 75वां गणतंत्र दिवस, राजेंद्र स्टेडियम में फहराया गया तिरंगा
Fri, 26 Jan 2024 02:46 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 26 Jan 2024 02:46 PM IST
सार
Republic Day 2024: सीवान जिले में धूमधाम से 75वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। राजेंद्र स्टेडियम में तिरंगा फहराया गया।
विज्ञापन
राजेंद्र स्टेडियम में फहराया गया तिरंगा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
'दे सलामी इस तिरंगे को जो तेरी शान है, सिर हमेशा ऊंचा रखना इस तिरंगे का, जब तक मुझमें जान है।' आज 75वां गणतंत्र दिवस मना रहे हैं। आज के दिन सभी भारतीय के लिए गौरव का पल है। आज ही के दिन संविधान लागू हुआ था।
विज्ञापन
आपको बता दें कि 15 अगस्त 1947 को अपना देश आजाद हुआ। लेकिन तब तक हमारे पास अपना संविधान नहीं था, तब 26 जनवरी 1950 को देश में संविधान लागू हुआ, तब जाकर भारत गणतंत्र घोषित हुआ। इसी क्रम में आज गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर सीवान के ऐतिहासिक राजेंद्र स्टेडियम में धूमधाम से देश की आन-बान-शान तिरंगे को फहराया गया।
विज्ञापन
इस मौके पर जिला पदाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता एवं जिला कप्तान शैलेश कुमार सिंह समेत अधिकारी एवं नेता इस ऐतिहासिक छड़ का गवाह बने। उसके बाद बिहार सरकार के तमाम योजनाओं को बताया गया। 26 जनवरी पर वीर बलिदानों को याद किया जाता है। आज के दिन अनेक प्रकार के झांकिया निकली गईं और समाज में एक अलग संदेश देने का काम किया गया।
विज्ञापन