{"_id":"5ac8dc294f1c1bf4618b600b","slug":"rats-eaten-dead-bodie-poor-hospital-in-gaya","type":"story","status":"publish","title_hn":"चूहों ने खाए शव के कान, गया के अस्पताल का बुरा हाल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चूहों ने खाए शव के कान, गया के अस्पताल का बुरा हाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Updated Sat, 07 Apr 2018 08:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार में एक ओर पुलिस कहती है कि चूहे शराब पी गए तो दूसरी ओर अब अस्पताल में भी चूहे शव के कान खाने लगे हैं। ऐसा ही एक मामला गया अस्पताल में सामने आया है, जहां एएनएमएमसीएच में चूहों ने एक शव का कान काट दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार केंदुई के रहने वाले विकास सिन्हा ने बृहस्पतिवार को अपने पिता को गंभीर हालत में यहां भर्ती कराया था। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। रात होने के कारण शव को अस्पताल में ही रख दिया गया।
विज्ञापन
सुबह जब वे शव लेने आए तो देखा कि बाएं कान का निचला हिस्सा कटा हुआ है और सिर भी फटा है। विकास ने जब इस संबंध में उपाधीक्षक से पूछा तो उन्होंने कहा कि शव का कान चूहे ने काटा होगा। वैसे भी पुलिस केस होने पर शव को इमरजेंसी में खाली पड़े जगह में रख दिया जाता है।
विज्ञापन