फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   rats damaged digital x ray machine in Jehanabad Rohini Acharya and RJD slammed Nitish Kumar and JDU

बिहार: चूहों ने शुरू होने से पहले ही कुतर दी एक्स-रे मशीन, लालू की बेटी ने कसा तंज, सीएम से इस्तीफे की मांग

Thu, 23 Dec 2021 06:03 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 23 Dec 2021 06:03 PM IST
सार

बिहार में सैकड़ों लीटर शराब पी चुके और बांध ध्वस्त कर चुके चूहों का कारनामा एक बार फिर सामने आया है। यहां के जहानाबाद में चूहों ने एक डिजिटल एक्सरे मशीन ही कुतर डाली है, जो अभी तक उपयोग में भी नहीं लाई गई थी। इस घटना के सामने आने के बाद विपक्षी राजद ने नीतीश कुमार को निशाने पर लिया है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने भी इसे लेकर तंज कसा है। 

विज्ञापन
rats damaged digital x ray machine in Jehanabad Rohini Acharya and RJD slammed Nitish Kumar and JDU
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

बिहार की राजनीति और यहां की घटनाएं देश के बाकी हिस्सों से एकदम अलग रहती है। यहां के जहानाबाद में चूहों ने एक डिजिटल एक्स-रे मशीन कुतर डाली। इस पर विपक्षी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने सवाल उठाए हैं तो राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने भी 'मोटी तोंद वाले चूहे' पर तंज कसा है। 

विज्ञापन


राजद के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से किए गए एक ट्वीट में कहा गया, 'चूहों द्वारा भागलपुर में 100 करोड़ रुपये का बांध खाने के बाद, चूहों द्वारा पटना में नौ लाख लीटर शराब पीने के बाद, चूहों द्वारा करोड़ों रुपयों की दवाई पीने के बाद अब चूहे एक्स-रे मशीन खा गए। राजद के विधायक सतीश कुमार ने इन भ्रष्ट कागजी चूहों को गिरफ्तार करने की मांग की है।'
विज्ञापन


'अरे चूहे तेरी यारी गजब की है...'
इस ट्वीट पर रोहिणी आचार्य ने लिखा, 'कहीं ये वही मोटा तोंद वाला चूहा तो नहीं है।' इसके बाद एक अन्य ट्वीट में आचार्य ने लिखा, 'कभी बांध खा जाता है, कभी शराब पी जाता है, कभी दवाई पी जाता है, कभी मशीन खा जाता है? अरे चूहे तेरी यारी भी गजब की है! कभी तीन नंबरी पार्टी के मुखिया और उसके भ्रष्ट चेले-चपाटों, अफसरों को भी खाकर दिखाओ न!'
विज्ञापन
विज्ञापन


शुरू होने से पहले कुतर दी मशीन
बता दें कि बुधवार को जहानाबाद जिले के सुखदेव प्रसाद वर्मा रेफरल अस्पताल में स्थानीय विधायक सतीश कुमार पहुंचे थे। यहां उन्होंने देखा कि करीब 22 लाख रुपये की डिजिटल एक्स-रे मशीन को खराब स्थिति में पाया। इस मशीन को अगले साल 15 अगस्त से चालू किया जाना था। सवाल पूछने पर पता चला कि मशीन चूहों ने कुतर दी है और दूसरी मशीन मांगी गई है।


मुख्यमंत्री से की इस्तीफे की मांग
इस पर बिफरे विधायक ने कहा कि मैं स्वास्थ्य मंत्री और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात करूंगा और चूहों की गिरफ्तारी की मांग उठाऊंगा। उन्होंने कहा, प्रदेश में अजब स्थिति हो गई है। कहीं चूहे थानों में शराब पी जाते हैं तो कहीं बांध ध्वस्त कर देते हैं। अब एक्स-रे मशीन भी खा रहे हैं। जो चूहों को नियंत्रित नहीं कर सकता उसे सत्ता में रहने का अधिकार नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed