फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Rashtriya Lok Morcha Announces New National Office Bearers Party Expansion RLM Upendra Kushwaha Bihar News

Bihar News: उपेंद्र कुशवाहा ने अपनी पार्टी की नई टीम की कर दी घोषणा, राष्ट्रीय कार्यकारिणी किन्हें मिली जगह?

Sat, 20 Jun 2026 02:31 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 20 Jun 2026 02:31 PM IST
सार

Rashtriya Lok Morcha: राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने अपनी पार्टी की नई टीम का एलान किया गया है। चौंकाने वाली बात यह है कि उन्होंने अपनी नई टीम में पिछले कुछ महीने से नाराज चल रहे विधायकों को भी जगह दी है। आइये जानते हैं किन्हें क्या जिम्मेदारी दी गई है?

विज्ञापन
Rashtriya Lok Morcha Announces New National Office Bearers Party Expansion RLM Upendra Kushwaha Bihar News
राष्ट्रीय लोक मोर्चा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने संगठनात्मक पुनर्गठन किया है। उन्होंने अपनी पार्टी में आठ उपाध्यक्ष, पांच महासचिव और छह सचिव नियुक्त किए गए हैं। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि संगठन को मजबूत करने की दिशा में पुनर्गठन किया गया है। पार्टी ने अब तक 23 लाख प्राथमिक सदस्य बनाए हैं। राष्ट्रीय लोक मोर्चा लोकतांत्रिक मूल्यों और संगठनात्मक पारदर्शिता के प्रति प्रतिबद्ध है। राष्ट्रीय परिषद एवं अधिवेशन से प्राप्त अधिकारों के तहत राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। नई टीम की अधिसूचना जारी कर दी गई है। 

विज्ञापन


राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और महासचिव किसे बनाया गया?
जारी सूची के अनुसार अनिल कुमार बाजपेयी (मुख्य प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी), रामेश्वर कुमार महतो, शंकर झा आजाद, मदन चौधरी (उपाध्यक्ष संगठन), पृथ्वी राज यादव, भानु श्रीनिवासन, सीमा सक्सेना और ओनल सिंह को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं माधव आनंद को प्रधान महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा फजल इमाम मलिक (प्रवक्ता), राजीव कुमार जायसवाल, रेखा गुप्ता, अखिलेश सिंह और बिमलेन्दु शेखर सिंह उर्फ पप्पू सिंह को राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

NEET Re-Exam: नीट पुनर्परीक्षा से पहले पटना में मॉक ड्रिल, परीक्षा केंद्र पर सुरक्षाकर्मियों ने संभाली कमान
विज्ञापन
विज्ञापन


नई टीम का गठन क्यों किया गया?
रालोमो ने सचिव पद पर भी नई नियुक्तियां की हैं। योगेन्द्र चौहान, एजाज अहमद, विराट कुशवाहा, रविन्द्र राम, चितरंजन सिंह उर्फ झूना सिंह और डॉ. तारा खेवा आर्या को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि आगामी चुनावों और संगठनात्मक विस्तार को ध्यान में रखते हुए यह नई टीम गठित की गई है। हमें उम्मीद है कि नई टीम के साथी राष्ट्रीय लोक मोर्चा को जमीनी स्तर तक मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed