{"_id":"62150f2ab74444104e7a23738f45b148","slug":"rape-vinay-bihari-bihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"'रेप के लिए मोबाइल और नॉनवेज जिम्मेदार'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'रेप के लिए मोबाइल और नॉनवेज जिम्मेदार'
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 16 Jul 2014 11:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के कला-संस्कृति एवं युवा मामलों के मंत्री विनय बिहारी ने बयान दिया है कि जो लोग चिकन और मछली जैसे नॉनवेज फूड खाते हैं वे ही बलात्कार जैसी घटनाओं की ओर प्रवृत्त होते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने यह भी कहा कि मोबाइल की वजह से भी बलात्कार की घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि युवा ब्लू फिल्में देखने के लिए मोबाइल का इस्तेमाल करते हैं।
विज्ञापन
युवा खुद को शिक्षित करने के लिए मोबाइल फोन पर इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते हैं। वे पोर्नोग्राफी देखने के लिए इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं, जिससे वे बलात्कार करने के लिए प्रोत्साहित होते हैं।
विज्ञापन
विनय बिहारी शाकाहारी हैं। उनका मानना है कि शाकाहारी होना गुण है। बिहारी पश्चिम चंपारण के लौरिया से निर्दलीय विधायक हैं।
विनय बिहारी भोजपुरी फिल्मों का निर्देशन भी करते हैं। कर्नाटक विधानसभा की ओर से गठित समिति ने अपनी रिपोर्ट में रेप के लिए मोबाइल फोन को जिम्मेदार ठहराया था।
विनय बिहारी ने हाल ही में एक फिल्म का निर्देशन किया था। इसमें बिहार के 11 विधायकों ने अपनी एक्टिंग स्किल का परिचय दिया था। विनय बिहारी भोजपुरी फिल्मों के लिए एक हजार गाने लिख चुके हैं। साथ ही 300 गानों में अपनी आवाज दे चुके हैं।