भागता फिर रहा रेप का आरोपी विधायक, छात्रा की मदद कर रहा प्रशासन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्रा से बलात्कार की यह दर्दनाक कहानी ऐसी है कि जहां विधायक पुलिस से बचने के लिए भागते फिर रहे हैं वहीं पीड़ित छात्रा दर्द को दरकिनार कर अपनी
परीक्षाओं की तैयारियों में जुटी है। हालांकि उसके घरवालों को अभी भी चिंता है कि वह अपनी हाईस्कूल की परीक्षा दे पाएगी या नहीं। क्योंकि इलाके में विधायक
का खौफ ऐसा है कि उसके डर की वजह से छात्रा के भाई बहनों ने स्कूल जाना भी छोड़ दिया है।
इंडियन एक्सप्रेस की खबर के अनुसार नवादा में परिवार के साथ रहने वाली छात्रा वारदात के बाद से ही सदमें में हैं। हालांकि प्रशासन उसकी मदद कर रहा है
और एक काउंसलर और शिक्षक को उसकी मदद के लिए लगाया गया है। जो उसे मानसिक रूप से तैयार कर रहे हैं।
परीक्षा की तैयारी में छात्रा की मदद कर रहा प्रशासन
वहीं इस घटना के बाद छात्रा बिहार शरीफ में किराए के उस मकान से जहां उसके पिताजी उसे और उसके दोनों भाई बहनों को अच्छी पढ़ाई करवाने के लिए ले गए थे, से वापस अपने गांव लौट आई है।
बिहारशरीफ कालोनी में नवादा जिले के विभिन्न हिस्सों से पढ़ाई करने के लिए किराए के मकानों में रहते हैं। छात्रा के पिता गांव में एक परचून की दुकान चलाकर बामुश्किल महीने में दस-बारह हजार रुपये कमा पाते हैं।
इसके बावजूद उनकी इच्छा थी कि वह अपने तीनों बच्चों को अच्छी पढ़ाई करवाएं इसलिए उन्हें किराए का मकान लेकर बिहारशरीफ में छोड़ा था। लेकिन बीते दिनों हुई इस घटना ने छात्रा और उसके परिजनों को पूरी तरह तोड़ कर रख दिया है।
छात्र की मदद को काउंसलर और शिक्षक किए तैनात
अब प्रशासन की ओर से नियुक्त किए गए काउंसलर उसे घटना से उबरने में मदद कर रहे हैं, ताकि वह अपनी परीक्षाएं सुचारू रूप से दे सके। नालंदा के जिलाधिकारी थियागरंजन एसएम ने बताया कि एक हाईस्कूल शिक्षक को उसकी परीक्षा की तैयारियों के लिए लगाया गया है। एक बार वह अपनी परीक्षाएं देने योग्य हो जाए तो उसकी मानसिक अवस्था कुछ ठीक हो जाएगी।
दूसरी ओर फरार विधायक की वजह से पीड़िता का परिवार अभी भी डरा हुआ है। यही कारण है कि पिछले 16 दिनों से उसके भाई बहन स्कूल भी नहीं गए हैं।
हालांकि बीते हफ्ते ही पुलिस ने आरोपी विधायक की मदद करने वाली सुलेखा देवी, उसकी बेटी छोटी देवी, सुलेखा की मां राधा देवी और उसकी चचेरी बहन तूसी देवी को गिरफ्तार कर लिया था। सुलेखा ही वह महिला है जो छात्रा को बहलाफुसला कर विधायक के पास ले गई थी। जहां विधायक ने उसके साथ रेप किया।