फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Ranji Trophy Match; Mumbai vs Bihar team match at Moinul Haq Stadium, 4th day, 2nd innings

Bihar Vs Mumbai : 251 रनों के लिए दो पारी बैटिंग कर भी मुंबई से हारा बिहार; शिवम दुबे ने बिहार की प्रशंसा की

Mon, 08 Jan 2024 03:44 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 08 Jan 2024 03:44 PM IST
सार

Bihar Ranji : लोग स्टेडियम की दर्शक दीर्घा की हालत पर कमेंट कर रहे और नर्वस बिहार की क्रिकेट टीम हुई। मुंबई के 251 रनों के जवाब में एक बार बिहार की टीम आउट होकर दूसरी पारी में भी निपटने गई। चौथे दिन पारी और 51 रनों से हार हुई।

विज्ञापन
Ranji Trophy Match; Mumbai vs Bihar team match at Moinul Haq Stadium, 4th day, 2nd innings
मोइनुल हक स्टेडियम में मैच खेलते खिलाड़ी। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सदी में पहली बार रणजी ट्रॉफी की मेजबानी मिली, लेकिन स्टेडियम की दर्शक दीर्घा कामचलाऊ भी नहीं बनाने को लेकर भारी किरकिरी हो रही है। इस किरकिरी का असर अंतिम तौर पर बिहार की उस टीम पर भी गया है, जिसे प्रैक्टिस के लिए न समय मिला और न जगह। नतीजा सामने है। टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला करते हुए मुंबई की पूरी टीम को 251 पर समेटने वाली बिहार की टीम बल्लेबाजी की लगातार दूसरी पारी खेलकर भी पारी और 51 रनों से हार गई। फॉलोऑन का खेल सोमवार को धुंध छंटने के बाद शुरू हुआ तो नौ रन बनते-बनते बिहार के अंतिम चार विकेट भी गिर गए।

विज्ञापन


बिहार टीम ने काफी अच्छा खेला
मैच खत्म होने के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान शिवम दुबे ने कहा कि बिहार मेरे लिए लकी साबित हुआ है। यहां खेले गए रणजी के मैच की वजह से मेरी काफी अच्छी प्रैक्टिस हो गई है। सभी क्रिकेटर का ड्रीम होता है कि वह वर्ल्ड कप खेलें। मेरे भी दिमाग में है कि मुझे इंडिया के लिए वर्ल्ड कप खेलना है और उसे जीताना है। वहीं बिहार टीम की तारीफ करते हुए शिवम दुबे ने कहा कि बिहार की टीम ने काफी अच्छा खेला। ऐसा कुछ नहीं होता कि कोई टीम कमजोर होती है या कोई टीम बहुत ज्यादा मजबूत होती है, वह भी खेल रहे हैं हम भी खेल रहे हैं। बिहार आकर काफी मजा आया। मैंने सोचा नहीं था कि यहां खेलने में इतना मजा आएगा। हमलोगाें ने काफी रणजी ट्राफी खेली है। बिहार के जैसा इतना अच्छा एटमॉस्फेयर और ग्राउंड मुझे कहीं नहीं मिला है। बिहार का मैदान काफी अच्छा है। शिवम दुबे ने लिट्टी चोखा की भी तारीफ की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed