{"_id":"82e431aa-3eb3-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"ramvilas-bihar-bachao-yatra-will-start-from-january","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनवरी में रामविलास करेंगे ‘बिहार बचाओ यात्रा’ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनवरी में रामविलास करेंगे ‘बिहार बचाओ यात्रा’
पटना/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 05 Dec 2012 01:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) प्रमुख रामविलास पासवान ‘बिहार बचाओ यात्रा’ पर निकलने वाले हैं। उनकी यह यात्रा छह जनवरी से शुरू होगी। रामविलास पासवान के अनुसार राज्य में अपराध और भ्रष्टाचार बहुत बढ़ा है, इसलिए ‘बिहार बचाओ यात्रा’ अब बहुत जरूरी हो गई है।
विज्ञापन
‘बिहार बचाओ यात्रा’ का उद्देश्य लोगों को जागरूक करना होगा। यह यात्रा खगड़िया जिले से शुरू होगी। यह यात्रा जनवरी में बारह जिलों, फरवरी में आठ जिलों, मार्च में पांच जिलों और अप्रैल में आठ जिलों में निकाली जाएगी। रामविलास पासवान ने पत्रकारों से इस संबंध में बातचीत की।
विज्ञापन
बातचीत में लोजपा प्रमुख ने एक ओर राज्य सरकार पर मनरेगा को लेकर सवाल उठाए तो वहीं मुख्यमंत्री नीतिश कुमार से नरेंद्र मोदी पर उनका स्टैंड पूछा। उन्होंने कहा कि मनरेगा (महात्मा गांधी रोजगार गारंटी कार्यक्रम) में छह हजार करोड़ रूपये का घोटाला हो जाने पर भी राज्य सरकार सीबीआई जांच नहीं करा रही है। वह कैग रिपोर्ट पर भी कार्रवाई नहीं कर रही है।
विज्ञापन
उन्होंने नीतिश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी अब लगभग भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार घोषित हो चुके हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री को यह बताना चाहिए कि वे भाजपा के साथ गठबंधन जारी रखेंगे या नहीं? साथ ही उन्होंने कहा कि वे एफडीआई के मामले में कांग्रेस के साथ हैं।