{"_id":"591137a44f1c1b9e0885226b","slug":"ram-vilas-paswan-said-that-political-parties-preparing-for-polls-in-bihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्थिर है बिहार, सभी पार्टियां कर रही चुनाव की तैयारी- रामविलास पासवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्थिर है बिहार, सभी पार्टियां कर रही चुनाव की तैयारी- रामविलास पासवान
amarujala.com- Presented By: मुकेश झा
Updated Tue, 09 May 2017 10:52 AM IST
विज्ञापन
रामविलास पासवान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय खाद्य मंत्री और बिहार लोक जनशक्ति पार्टी के नेता रामविलास पासवान ने मंगलवार को कहा कि बिहार में सभी राजनीतिक पार्टियां मिड-टर्म चुनाव की तैयारी में है। उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनके सहयोगी लालू प्रसाद यादव के बीच कोल्ड वार के चलते उनकी सरकार 6 महीने से एक साल के भीतर गिर जाएगी।
विज्ञापन
हाल ही में चारा घोटाले पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद लालू यादव के साथ संबंधों को लेकर नीतीश कुमार पर दबाव बढ़ने लगा है। इसी बीच लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष पासवान ने नीतीश कुमार के इस्तीफे तक की मांग कर दी। रामविलास पासवान ने कहा कि "नीतीश साफ करें कि वो एनडीए के साथ जाना चाहते हैं या इस्तीफा देना चाहते हैं या लालू के साथ बने रहना चाहते हैं।"
विज्ञापन
उसके बाद रामविलास पासवान ने लालू और अपराधी से नेता बने पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन के बीच बातचीत की ऑडियो टेप को लेकर भी तंज कसा है। उन्होंने कहा कि इस ऑडियो टेप के सामने आने के बाद यह साबित हो जाता है कि बिहार में अभी भी जंगलराज बरकरार है।
विज्ञापन