फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   ram vilas paswan may dump lalu for congress

खत्म होगी लालू-पासवान की दोस्ती!

Fri, 25 Oct 2013 03:28 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 25 Oct 2013 03:28 PM IST
विज्ञापन
ram vilas paswan may dump lalu for congress

चारा घोटाले में जेल में बंद राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को बड़ा सियासी झटका लगने वाला है।

विज्ञापन


राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि राम विलास पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) जल्द ही लालू प्रसाद यादव की राष्ट्रीय जनता दल (राजद) से गठबंधन तोड़ लेगी।

ऐसे में राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि रामविलास पासवान कांग्रेस अथवा जनता दल यूनाइटेड से हाथ मिला सकते हैं।

इधर, पासवान ने पत्रकारों को बताया, 'लोजपा दाल में नमक के समान है। कोई भी धर्मनिरपेक्ष गठबंधन लोजपा के बिना अधूरा है। जदयू ने हमारे साथ दोस्ती करने के संकेत दिए हैं। अगले पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के बाद ही लोजपा अगले कदम पर विचार करेगी।'
विज्ञापन


बिहार में नीतीश कुमार के महादलित फॉर्मूला ने पासवान को राजनीतिक तौर पर बड़ा झटका दिया है। हालांकि पासवान ऐसे किसी नुकसान से साफ इनकार करते हैं।

मंगलवार को पासवान ने बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और लालू प्रसाद यादव की पत्नी राबड़ी देवी से भी मुलाकात की। उन्होंने राबड़ी को बताया कि सोनिया गांधी कांग्रेस, लोजपा और राजद के बीच गठबंधन की हिमायती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालिया दिनों में पासवान कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से कई बार मिल चुके हैं। हालांकि उन्होंने कांग्रेस के साथ किसी सियासी गठबंधन से साफ इनकार किया।

पासवान का कहना है, 'मैंने हमेशा सोनियाजी को यही बताया कि कांग्रेस, लोजपा और राजद मिलकर चुनाव लड़े तो इससे बिहार में बेहतर परिणाम आएंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed