फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Ram Navami 2025: 53 processions on Ram Navami in Patna, saffron flag: Patna police alert, security, traffic

Ram Navami 2025: इस बार रामनवमी पर 53 शोभायात्रा, भगवा ध्वज से पटा पटना; जानिए क्या है तैयारी

Sun, 06 Apr 2025 09:32 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 06 Apr 2025 09:32 AM IST
सार

मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि हर साल की तरह इस बार भी श्रीराम चौक डाकबंगला चौराहा श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनेगा। जहां देशभर से आए कलाकारों की प्रस्तुतियां और सजावटी झांकियां श्रद्धालुओं को अभिभूत करेंगी।

विज्ञापन
Ram Navami 2025: 53 processions on Ram Navami in Patna, saffron flag: Patna police alert, security, traffic
शोभायात्रा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना में रामनवमी को लेकर भव्य शोभा यात्रा निकाली जा रही है। कुल 53 शोभायात्रा पटना के अलग-अलग इलाकों से निकालेंगी। खास बात यह है कि इस बार अयोध्या के श्रीरामलला मंदिर की प्रतिकृति के साथ प्रभु श्रीराम की साढ़े नौ फीट की और श्री हनुमान की की दस फीट की प्रतिमा शोभा यात्रा में शामिल होगी। इसको लेकर सारी तैयारियां पूरी हो चुकी है। बेली रोड, बोरिंग रोड, गांधी मैदान रोड, अशोक राजपथ समेत कई सड़कें भगवा पताकों से पट चुकी हैं। मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि इस बार डाक बंगाला चौराहे पर खास इंतजाम किए गए हैं। शोभायात्राओं की शुरुआत कंकड़बाग के साई मंदिर से होगी। सबसे पहली यात्रा डाकबंगला स्थित श्रीराम चौक पहुंचेगी, जहां पारंपरिक आरती के साथ उसका स्वागत किया जाएगा। श्रीराम चौक पर शोभायात्रा का स्वागत किया जाएगा। 

विज्ञापन


डाकबंगला चौराहा के श्रीराम चौक पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसमें झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र से आए कलाकार अपनी-अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे। मुख्य मंच के पास विशेष रूप से महाराष्ट्र के आमंत्रित बैंड द्वारा प्रस्तुतियां दी जाएंगी, जो भक्तों के मन को डमरू की गूंज और भक्ति संगीत से बांध लेंगी। इसके अतिरिक्त गंगा आरती की भी विशेष व्यवस्था रहेगी, जिससे संपूर्ण वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से भर उठेगा। इसमें कार्यक्रम में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, नित्यानंद राय,  उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा समेत कई मंत्री और नेता मौजूद रहेंगे। 
विज्ञापन


सुरक्षा के लिए 2200 पुलिसकर्मी तैनात
इधर, शोभायात्राओं को देखते हुए पटना के ट्रैफिक रूट बदले गए हैं। महावीर मंदिर की ओर वाहनों की एंट्री नहीं होगी। पटना जंक्शन से आने और जाने वाले यात्रियों की एंट्री करबिगहिया की ओर से होगी। वहीं कोतवाली थाने से बुद्धमार्ग होते हुए जीपीओ आरओबी के ऊपर से करबिगहिया की तरफ से पटना जंक्शन की ओर वाहनों के परिचालन की व्यवस्था की गई है। इधर, शोभायात्राओं को लेकर राजधानी में पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पटना पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है। पटना में 388 स्थानों पर 503 मजिस्ट्रेट और करीब 2200 पुलिस बलों को तैनात किया गया है। इतना ही नहीं कंट्रोल रूम में बैठे पुलिसकर्मी सीसीटीवी और ड्रोन से लगातार राजधानी की निगरानी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो लाख से अधिक श्रद्धालु होंगे शामिल
अभिनंदन समिति के संयोजक नितिन नवीन ने बताया कि इस आयोजन में दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। उन्होंने पटना के सभी धर्मावलंबियों से इस भव्य आयोजन में भाग लेकर सामाजिक सौहार्द और सांस्कृतिक एकता का संदेश देने की अपील की। नितिन नवीन ने यह भी कहा कि हमारा प्रयास है कि आने वाले वर्षों में यह आयोजन पटना की सांस्कृतिक पहचान बन जाए। रामनवमी केवल एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक समरसता का प्रतीक है।

महावीर मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, दो लाख हनुमान चलीसा भक्तों को दिया जाएगा
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed