फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Ram Mandir: Bihar's biggest lamp lit in Nalanda, women coming from far and wide to donate oil, Bihar News

Ram Mandir : सीएम नीतीश के गृह जिले में जला बिहार का सबसे बड़ा दीपक, तेल दान करने दूर-दूर से पहुंच रहीं महिलाएं

Mon, 22 Jan 2024 02:57 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 22 Jan 2024 02:57 PM IST
सार

 इस अद्भुत दीपक को बनाने में अयोध्या मंदिर के प्रांगण की पवित्र मिट्टी का भी इस्तेमाल किया गया है। इस अवसर पर पूरा हिलसा राममय में हो गया है। दूर-दूर से आसपास के महिलाएं दीपक में तेल दान करने के लिए पहुंच रही हैं। 

विज्ञापन
Ram Mandir: Bihar's biggest lamp lit in Nalanda, women coming from far and wide to donate oil, Bihar News
बिहार का सबसे बड़ा दीपक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अयोध्या में भगवान राम लला के प्राण प्रतिष्ठा की अवसर पर नालंदा राममय हो गया है। गांव से लेकर शहर तक का माहौल भक्तिमय है। सभी मठ मंदिरों में भजन कीर्तन, पूजा आरती का आयोजन हो रहा है। हिलसा के सूर्य मंदिर में संभवतः बिहार के सबसे बड़े दीपक को बनाया गया है। जिसे हिलसा के समाजसेवियों द्वारा प्रज्ज्वलित किया गया। मंदिर में श्रीराम के जयकारे लग रहे। सड़कों भगवा पताका लहरा रहे। मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है। 

विज्ञापन


भव्य दीपक को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट रही
बताया जा रहा है कि इस अद्भुत दीपक को बनाने में अयोध्या मंदिर के प्रांगण की पवित्र मिट्टी का भी इस्तेमाल किया गया है। इस अवसर पर पूरा हिलसा राममय में हो गया है। दूर-दूर से आसपास के महिलाएं दीपक में तेल दान करने के लिए पहुंच रही हैं। दीपक की लंबाई एवं चौड़ाई 20 फिट है तो वहीं इसकी ऊंचाई डेढ़ फीट के करीब है। इस भव्य दीपक को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट रही है। 
विज्ञापन


अब तक इस दीपक में 1500 लीटर तेल डाला जा चुका है
आयोजक सह भाजपा नेता प्रणव प्रकाश ने कहा कि आज हमारे रामलला अपने घर में स्थापित हुए हैं उनकी प्राण प्रतिष्ठा हुई है पूरे देश में आज उत्सव का माहौल है। सभी लोग बहुत ही खुश और हर्षो उल्लास में डूबे हुए हैं। आज पूरा हिलसा शहरवासी मानों दीपावली मना रहे हैं। गांव भी भगवामय हो गया है। अब तक इस दीपक में 1500 लीटर तेल डाला जा चुका है और दूर-दूर से महिलाएं तेल दान करने के लिए यहां पहुंच रही हैं। इसके साथ ही अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम को एलईडी के माध्यम से लाइव टेलीकास्ट लोगों के बीच किया जा रहा है। हर तबके, हर संप्रदाय, हर जाति के लोग बढ़-चढ़कर इस आयोजन में हिस्सा ले रहे हैं। मंदिर में भजन कीर्तन हो रहा है शाम में भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed