फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   ram Jethmalani said cheated Modi

मोदी पर जेठमलानी का बड़ा वार, कहा नीतीश को वोट दूंगा

Mon, 05 Oct 2015 09:10 AM IST
Updated Mon, 05 Oct 2015 09:10 AM IST
विज्ञापन
ram Jethmalani said cheated Modi

वरिष्ठ अधिवक्ता रामजेठमलानी ने प्रधानमंत्री मोदी पर जमकर हमला बोला है। एक और जहां जेठमलानी ने केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोला तो वहीं बिहार की नीतीश सरकार का समर्थन किया।

विज्ञापन


जेठमलानी के बयान से बिहार चुनाव का सियासी पारा और चढ़ गया है। पीएम मोदी को निशाने पर लेते हुए राम जेठमलानी ने कहा कि मोदी ने लोगों को धोखा दिया है।

मोदी पर हमलावर होते हुए जेठमलानी ने कहा कि मोदी को सजा मिलनी चाहिए। कहा कि बिहार चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ेगा। वहीं उन्होंने कहा कि अगर बिहार चुनाव में उन्हें वोट देना हो तो  वे नीतिश कुमार को अपना वोट करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन



कभी मोदी के बेहद करीबी थे जेठमलानी

ram Jethmalani said cheated Modi

कभी प्रधानमंत्री मोदी के करीबी रहे वरिष्ठ अधिवक्ता राम जेठमलानी रविवार को बिहार के पटना में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्‍सा लेने आए थे। राम जेठमलानी पहले से ही अपने बयानों से खासा चर्चाओं में रहे हैं।

कई मौकों पर उन्होंने भाजपा को आड़े हाथों लिया है। राम जेठमलानी भारतीय जनता पार्टी से ही राज्य सभा के लिए चुने गए लेकिन उनके बागी तेवरों के बाद पार्टी ने उन्हें बाहर कर दिया है।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed