मोदी पर जेठमलानी का बड़ा वार, कहा नीतीश को वोट दूंगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वरिष्ठ अधिवक्ता रामजेठमलानी ने प्रधानमंत्री मोदी पर जमकर हमला बोला है। एक और जहां जेठमलानी ने केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोला तो वहीं बिहार की नीतीश सरकार का समर्थन किया।
जेठमलानी के बयान से बिहार चुनाव का सियासी पारा और चढ़ गया है। पीएम मोदी को निशाने पर लेते हुए राम जेठमलानी ने कहा कि मोदी ने लोगों को धोखा दिया है।
मोदी पर हमलावर होते हुए जेठमलानी ने कहा कि मोदी को सजा मिलनी चाहिए। कहा कि बिहार चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ेगा। वहीं उन्होंने कहा कि अगर बिहार चुनाव में उन्हें वोट देना हो तो वे नीतिश कुमार को अपना वोट करेंगे।
Ram Jethmalani says 'Agar mujhe vote karna ho to mai Nitish sarkaar ke liye vote karunga, Modi must be punished' pic.twitter.com/19F2q2Ru9R
— ANI (@ANI_news) October 4, 2015
कभी मोदी के बेहद करीबी थे जेठमलानी
कभी प्रधानमंत्री मोदी के करीबी रहे वरिष्ठ अधिवक्ता राम जेठमलानी रविवार को बिहार के पटना में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए थे। राम जेठमलानी पहले से ही अपने बयानों से खासा चर्चाओं में रहे हैं।
कई मौकों पर उन्होंने भाजपा को आड़े हाथों लिया है। राम जेठमलानी भारतीय जनता पार्टी से ही राज्य सभा के लिए चुने गए लेकिन उनके बागी तेवरों के बाद पार्टी ने उन्हें बाहर कर दिया है।
Agar mujhe vote karna ho to mai aaj jaakey Nitish sarkaar ke liye vote karunga: Ram Jethmalani pic.twitter.com/m9Tb76YKLu
— ANI (@ANI_news) October 4, 2015