{"_id":"66c5869501e60c4c6c0edfdc","slug":"rajya-sabha-upendra-kushwaha-and-manan-mishra-nominated-for-rajya-sabha-from-nda-know-about-them-2024-08-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Rajya Sabha: उपेंद्र कुशवाहा और मनन मिश्रा ने किया राज्यसभा का नामांकन; कहा- आने वाला समय भी भाजपा का होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajya Sabha: उपेंद्र कुशवाहा और मनन मिश्रा ने किया राज्यसभा का नामांकन; कहा- आने वाला समय भी भाजपा का होगा
Wed, 21 Aug 2024 12:15 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Wed, 21 Aug 2024 12:15 PM IST
सार
अंतिम समय में भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों का एलान किया। बिहार से पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहाऔर बार काउंसिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन मनन कुमार मिश्रा के नाम पर मुहर लगी। आज दोनों नेता विधान सभा में अपना नामांकन भरने जा रहे।
विज्ञापन
उपेंद्र कुशवाहा और मनन मिश्रा के साथ सीएम नीतीश व अन्य एनडीए के नेता।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
देश के सात राज्यों की 10 राज्यसभा सीटों पर उप चुनाव होने हैं। चुनाव के नामांकन की आखरी तारीख 21 अगस्त को है। अंतिम समय में भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों का एलान किया। बिहार से पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहाऔर बार काउंसिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन मनन कुमार मिश्रा के नाम पर मुहर लगी। आज दोनों नेता विधान सभा में अपना नामांकन भर दिया। उपेंद्र कुशवाहा नामांकन करने बिहार विधानसभा पहुंच गए। उन्होंने साथ उनके समर्थक और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के कई नेता भी थे। सीएम नीतीश कुमार भी विधानसभा पहुंचे हैं। एनडीए नेताओं का पहुंचना जारी है।
विज्ञापन
नामांकन पर्चा दाखिल करते हुए मनन मिश्रा।
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा को भारी बहुमत मिलने का दावा
नामांकन करने के बाद मनन कुमार मिश्रा ने कहा कि पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, मंत्री जेपी नड्डा और पूरी भाजपा का मैं धन्यवाद देता हूं। जो भी जिम्मेदारी मिली है, उसका ईमानदारी से निर्वहन करुंगा। पार्टी हित में हमेशा काम करता रहूंगा। आज का समय भाजपा का है आने वाला समय भी भाजपा का ही होगा। क्योंकि भाजपा हमेशा जनता और देशहित में काम करती है। मनन मिश्रा ने विधानसभा चुनाव में भाजपा को भारी बहुमत मिलने का दावा किया।

नामांकन पर्चा दाखिल करते उपेंद्र कुशवाहा।
- फोटो : अमर उजाला
कुशवाहा ने दिया शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद
इधर, नामांकन के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि राज्यसभा सदस्य उपचुनाव में एनडीए समर्थित राष्ट्रीय लोक मोर्चा उम्मीदवार के तौर पर अपना पर्चा दाखिल किया। मैं एनडीए के सभी नेताओं, शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद देता हूं। आगामी चुनावी में एनडीए को जनता ने आशीर्वाद दे दिया है।