{"_id":"638e5b889000196b771393e6","slug":"rajya-sabha-mp-dr-akhilek-prasad-singh-became-the-new-state-president-of-bihar-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"Congress: बिहार कांग्रेस के नए अध्यक्ष बने डॉक्टर अखिलेख प्रसाद सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Congress: बिहार कांग्रेस के नए अध्यक्ष बने डॉक्टर अखिलेख प्रसाद सिंह
Tue, 06 Dec 2022 02:29 AM IST
वीरेंद्र शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Tue, 06 Dec 2022 02:29 AM IST
सार
सिंह राबड़ी देवी कैबिनेट में स्वास्थ्य राज्य मंत्री रहे। वह यूपीए सरकार की डॉ. मनमोहन सिंह कैबिनेट में वर्ष 2004-09 तक कृषि उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली के राज्यमंत्री रहे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
विस्तार
राज्य सभा सांसद डॉक्टर अखिलेश प्रसाद सिंह बिहार कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए हैं। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इस आशय की अधिसूचना सोमवार को जारी कर दी है।
अखिलेश प्रसाद सिंह प्रदेश की राबड़ी देवी कैबिनेट में वर्ष 2000-2004 तक स्वास्थ्य राज्य मंत्री रहे। उसके बाद राजद के टिकट पर उन्होंने मोतिहारी लोकसभा क्षेत्र से चुनाव जीता और संसद पहुंचे। वह यूपीए सरकार की डॉ. मनमोहन सिंह कैबिनेट में वर्ष 2004-09 तक कृषि उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली के राज्यमंत्री रहे। वर्ष 2009 में अखिलेश प्रसाद सिंह पूर्वी चंपारण लोकसभा क्षेत्र से एक बार फिर संसदीय चुनाव में उतरे हालांकि उस चुनाव में उनको पराजय का सामना करना पड़। पूर्वी चंपारण लोकसभा क्षेत्र से हार के बाद वह राजद का दामन छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए।