फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Rajya Sabha Election Cm Nitish Kumar Meets With RCP Singh Know More News in Hindi

Bihar Politics: नीतीश और आरसीपी सिंह में एक घंटे तक हुई मुलाकात, क्या राज्यसभा के लिए बन गई बात?

Fri, 27 May 2022 07:51 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Fri, 27 May 2022 07:51 AM IST
सार

सीएम नीतीश कुमार और आरसीपी सिंह के बीच करीब एक घंटे तक मुलाकात हुई। इस दौरान जदयू अध्यक्ष ललन सिंह भी सीएम आवास पर मौजूद रहे। इस बैठक के बाद आरसीपी सिंह मीडिया से बात किए बिना वहां से निकल गए। 

विज्ञापन
Rajya Sabha Election Cm Nitish Kumar Meets With RCP Singh Know More News in Hindi
नीतीश कुमार और आरसीपी सिंह(फाइल) - फोटो : Social media

विस्तार

बिहार में सियासी उठापटक और राज्यसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। सीएम आवास पर हुई इस मुलाकात के दौरान जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह भी मौजूद रहे। हालांकि, करीब एक घंटे तक चली बैठक में अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि जदयू राज्यसभा चुनाव में आरसीपी सिंह पर दांव खेलेगी या नहीं।

विज्ञापन


दरअसल, केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह का राज्यसभा का कार्यकाल पूरा हो रहा है। केंद्रीय मंत्रिमंडल में बने रहने के लिए उन्हें एक बार फिर से राज्यसभा जाना होगा, लेकिन जदयू ने अभी तक आरसीपी सिंह पर अपने पत्ते नहीं खोले हैं। उधर, पिछले कई दिनों से सिंह की राज्यसभा उम्मीदवारी को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। माना जा रहा है कि नीतीश आरसीपी सिंह को समर्थन देने के बजाए एक अलग प्रत्याशी को मैदान में उतार सकते हैं। फिलहाल जदयू और भाजपा द्वारा राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन


मीडिया से नहीं हुई बात 
मुख्यमंत्री से मुलाकात से पहले आरसीपी सिंह मीडिया से मुखातिब हुए। इस दौरान उन्होंने अपनी उपलब्धियां गिनाई। हालांकि, सीएम नीतीश कुमार के साथ एक घंटे तक चली मुलाकात के बाद वह सीधे सीएम आवास से बाहर निकल गए। इस दौरान उन्होंने मुलाकात संबंधी कोई बात मीडिया से साझा नहीं की। अब माना जा रहा है कि जदयू एक से दो दिन में उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed